मेनू
News

आखिरकार कोटद्वार-रामनगर कंडी मार्ग पर जीएमओ की बस सेवा शुरू हो ही गई

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
समाज सेवी सुंदर सिंह चौहान ने निर्धन महिलाओं सहित जरुरतमंदो को बांटे कम्बल और गर्म कपड़े
शुक्रवार को सतपुली  के  मलेठी मैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह चौहान के द्वारा 200 लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिसमें गरीब मजदूर महिलाएं, मजदूर और निराश्रित 55 लोगों को जैकेट व स्वेटर भी वितरित किए गए। सर्द मौसम में ऊनी और गर्म कपड़े तथा कम्बल वितरण करने का समाजसेवी सुन्दर सिंह चौहान का पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।गर्म कपड़े वितरित करने के बाद समाज सेवी चौहानजी द्वारा इस अवसर पर उन्होंने सभी को भोजन करा कर विदा किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिसमें राजकमल नेगी रणधीर सिंह नेगी प्रताप सिंह नेगी तिलोक चौहान दीवान सिंह रावत मोहित सिंह अजय पवार सहित मुकेश चंद्र नीलम कुसुम कमला देवी सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर वगैरह मौजूद रहे

बढ़ती महंगाई व क्षेत्र की जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी
कोटद्वार।बढ़ती महंगाई व क्षेत्र की जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी व बढ़ती महगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सरकार की नगर में अर्थी निकालते हुए तहसील परिषर में नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था न करने की व बढ़ती महंगाई पर रोक न लगा पाने को लेकर राज्य सरकार की अर्थी निकाल कर अपना आक्रोश जताया।कांग्रेश कमेटी के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को इस आपातकाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए। आज देश में बेरोजगारी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां के जो वर्तमान कोटद्वार के विधायक व मंन्त्री है वो भी जन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं तथा घोटालों में लिप्त है।सरकार  ये घोटाले करने बन्द करे जन समस्याओं पर ध्यान दे। धरना प्रदर्शन में विनोद नेगी, कृष्णा बहुगुणा, मालती बिष्ट, शकुंतला चौहान मनोज कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भर्ती रैली में युवाओं का फूला दम, मात्र 555 युवा हुए पास
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित भर्ती रैली में शनिवार को जनपद चमोली पोखरी  व पौडी गढ़वाल जखनीखाल बिरोनखाल   युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए सेना में जाने के लिए अपनी किस्मत की जोर आजमाईस की गयी। कौडिया स्थित गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित भर्ती रैली के निदेशक विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद चमोली पोखरी वह पौड़ी गढ़वाल के जखनीखाल और बिरोनखाल  तहसीलों के 3346 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, जिसमें शनिवार को होने वाली भर्ती रैली में 3010युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। जिसमें से मात्र 557 युवा ही सोलह सौ मीटर की दौड़ पार कर पाये।
आखिरकार कोटद्वार-रामनगर कंडी मार्ग पर जीएमओ की बस सेवा शुरू हो ही गई
कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मार्ग पर जीएमओयू बसों का संचालन शुरू, वन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
कोटद्वार। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा0 हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मार्ग पर जीएमओयू बसोें के संचालन के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया गया। उक्त वन मोटर मार्ग पर बसों के संचालन हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।गौरतलब है कि उक्त मार्ग विगत कई दिनों से जीएमओयू की बसों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया था, कई बार जीएमओयू कम्पनी के द्वारा उक्त मार्ग को खोले जाने की मांग भी की गयी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उक्त वन मार्ग नहीं खुल पा रहा था, आखिरकार वन मंत्री के अथक प्रयास से एक बार फिर से उक्त मार्ग को जीएमओयू के बसों के संचालन के लिए खोल दिया गया है। कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर वन मार्ग को खोले जाने को लेकर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा0 हरक सिंह रावत ने कहा कि अब कालागढ़ एवं रामनगर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, उक्त वन मार्ग के खुल जाने से रामनगर की दूरी कई किलोमीटर कम हो जायेगी, तथा रामनगर तक का किराया भी कम हो जायेगा। इस मौके पर जीएमओयू कम्पनी के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, विनोद रावत, सुरेन्द्र गुसांई, गजेन्द्र धस्माना, जीएमओयू के संचालक मंडल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर इसी दिन वन मंत्री द्वारा मैदावन-दुर्गादेवी मोटर मार्ग का भी शुभारंभ किया। दुर्गा देवी मैदावन मार्ग खुलने से ढिकाला घूमने वाले पर्यटकों को तो बहुत सुविधा मिलेगी साथ ही ही रिखडीखाल और उसके आसपास रहने वाले लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। अगर यह मार्ग पूरा खुल जाएगा ती इस क्षेत्र के लोगों के रामनगर की दूरी 40किमी तक कम हो जाएगी।

संबंधित खबरें