मेनू
News

83 किलो से अधिक गांजे के साथ 04 नशा तस्कर 02 वाहनों सहित गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया कोटद्वार में कोविड सेंटरों का स्थलीय निरीक्षण

कोटद्वार।जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बेस अस्पताल कोटद्वार, कोडिया चेक पोस्ट एवं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर कोडिया कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर के गेट पर ही कॉविड टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्पताल में निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द ही सुचारू करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आये मरीजों की समस्याएं भी सुनी। 

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कोडिया चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि बाहर से आ रहे लोगों की सेम्पलिंग के बाद उनके हाथ पर स्याही लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां पर लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पीने के पानी की व्वयस्था, पंखे की व्यवस्था तथा डस्टबिन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित स्थल पर बड़ा फ्लेक्स बोर्ड लगाकर कोविड-19 की गाइड लाइन, नोडल नाम तथा फोन नम्बर दर्ज करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को जागरूक करने हेतु सेनेटाइजर, मास्क तथा सामाजिक दूरी का पालन करवाना सुनिश्चित करें। जिससे संक्रमण का खतरा ज्यादा न बना रहे। साथ ही जिलाधिकारी ने कोडिया  चेक पोस्ट पर सेम्पलिंग करवाने आये लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस अवसर पर एडीएम रविन्द्र बिष्ट, सीओ अनिल जोशी, तहसीलदार हरीश जोशी, नायब तहसीलदार दिगम्बर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

 कोडिया चैक पोस्ट पर बाहरी राज्यो से आने वाले यात्रियों को कोविड सेंटर में चैकअप के दौरान फल व पानी देकर सेवा कर रही कोटद्वार पुलिस 

कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा कोडिया चैक पोस्ट पर बाहरी राज्यो से आने वाले यात्रियों को कोविड सेंटर में चैकअप के दौरान फल व पानी देकर सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है कोविड जागरूकता के इस कार्य में एन.सी.सी. कैडेटो द्वारा भी पुलिस का सहयोग किया जा रहा है साथ ही यात्रियो से अपील की गयी कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, सार्वजनिक स्थानो पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगाये।इस मौके पर सीओ अनिल जोशी कोतवाल नरेंद्र बिष्ट एस आई संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोरोना कर्फ्यू के कारण बार एसोसिएशन के चुनाव टले

कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वारा के वार्षिक चुनाव हेतु नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार में जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेश से 26 अप्रेल की सायँ से 3 मई तक का कर्फ्यू लगाया गया है जिस कारण बार एसोसिएशन कोटद्वार के वार्षिक चुनाव के  लिए मतदान 29 अप्रैल को नहीं होगा ।मतदान की तिथि कर्फ्यू समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य होते पर बढ़ी प्रत्याशियों से चर्चा करने के पश्चात तय की जाएगी ।यह सूचना अमित सजवान मुख्य चुनाव अधिकारी, अनुज भट्ट सहायक चुनाव अधिकारी

बार एसोसिएशन कोटद्वार गढ़वाल के द्वारा दी गयी। 

83 किलो से अधिक गांजे के साथ 04 नशा तस्कर 02 वाहनों सहित गिरफ्तार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, पौडी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है, अपर पुलिस अधीक्षक, महोदया, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट, व0उ0नि0 श्री प्रदीप नेगी, चौकी प्रभारी दुगड्डा उ0नि0 श्री ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग *अभियुक्त 1- विकाश उर्फ अंकित 2- महिला अभियुक्त सुमन देवी 3- बिट्टू कुमार 4- ओमवीर को  PWD कॉलोनी नया पुल के पास से  83 किलो 875 ग्राम अवैध गांजे के साथ वाहन संख्या UP 25U 0257 (SANTRO CAR) व वाहन संख्या UP 14 BD 9639 (HONDA CIVIC) में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त स्मैक को पहाड़ी क्षेत्रो से लेकर मेदानी क्षेत्रों में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लेकर जा रहे थे। जिस संबन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। 

अभियुक्तों का नाम पताः- विकाश उर्फ अंकित पुत्र अनिल चौधरी निवासी- मऊ लाईन पार न्यू बस्ती, थाना- सिविल लाईन, जनपद- मुरादाबाद (उ0प्र-) उम्र- 19 वर्ष ।

सुमन देवी पत्नी अनिल चौधरी निवासी- मऊ लाईन पार न्यू बस्ती, थाना- सिविल लाईन, जनपद- मुरादाबाद (उ0प्र-) उम्र- 45 वर्ष ।

बिट्टू कुमार पित्र सुरजभान निवासी- मऊ सिविल लाईन, थाना- सिविल लाईन, जनपद- मुरादाबाद (उ0प्र-) उम्र- 45 वर्ष । ओमबीर पुत्र बहुरन सिंह निवासी- ओडला उर्फ ओडला माफी, थाना सम्भल, जिला सम्भल (उ0प्र0) उम्र- 40 वर्ष।

बरामद मालः-अभियुक्त विकाश उर्फ अंकित से 30.310 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत रू0 30,310/- (तीस हजार तीन सो दस रूपये) महिला अभियुक्त सुमन देवी से 18 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत रू0 18,670/- (अठारह हजार छः सो सत्तर रूपये)

अभियुक्त बिट्टू कुमार से 17 किलो 785 ग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत रू0 17,785/- (सत्रह हजार सात सौ पिच्यासी रूपये)

अभियुक्त ओमवीर से 17 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत रू0 17,110/- (सत्रह हजार एक सौ दस रूपये)वाहन संख्या UP 25U 0257 (SANTRO CAR) वाहन संख्या UP 14 BD 9639 (HONDA CIVIC)कुल अनुमानित कीमत रू0 83,875/- (तैरासी हजार आठ सौ पिचहतर रूपये)

पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 81/2021 धारा 8/20/60 (2) एनडीपीएस एक्ट बनाम विकाश उर्फ अंकित मु0अ0सं0- 82/2021 धारा 8/20/60 (2) एनडीपीएस एक्ट बनाम सुमन देवी। मु0अ0सं0- 83/2021 धारा 8/20/60 (2) एनडीपीएस एक्ट बनाम बिट्टू कुमार। मु0अ0सं0- 84/2021 धारा 8/20/60 (2) एनडीपीएस एक्ट बनाम ओमबीर।

पुलिस टीमः- पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट व0उ0नि0 श्री प्रदीप नेगी

उ0नि0 श्री ओमप्रकाश कान्स. 241 ना0पु0 राकेश गुसाई कान्स. 247 ना0पु0 चण्डी प्रसाद कान्स. 242 ना0पु0 मोहन सिंह कान्स. 389 ना0पु0 गजेन्द्र कुमार कान्स. 119 ना0पु0 कुलदीप कान्स. 163 ना0पु0 देवेन्द्र सिंह (सी.आई.यू.)म0 कान्स. 506 ना0पु0 नेहा म0 कान्स. 512 ना0पु0 विमला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें