मेनू
News

हाथियों ने रौदी गेहूँ की फसल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 हाथियों ने  रौदी गेहूँ की फसल 

 मुख्य मार्ग और आबादी से  सटे खेतों में जंगली हाथियों का ताडव



  कोटद्वार वनप्रभाग क्षेत्रार्गत कोटडीढाग सनेह में जंगली हाथियों ने किसानों की तैयार गेहूँ की फसल रौंद कर किसानों की पांच महिने की मेहनत पर पानी फेर दिया । किसानों की रौदी गेहूँ की फसल ने जहाँ फसल को नुकसान पहुंचाया वही किसानों के परिवारों में रोजी-रोटी का संकट भी पैदा कर दिया है । पहले से  ही किसान कोरोना की मार से  नहीं उभर पाया अब जंगली हाथियों ने किसानों की तैयार गेहूँ की फसल रौंद कर किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है । बताते चलें कि किसानों ने  अपनी फसल की सुरक्षा के  लिए सोलर करंट की तारबाढ की हुई थी उसके बावजूद भी हाथियों ने तारबाड ध्वस्त करते हुए गेहूँ की फसल रौंद डाली। यही नहीं किसानों के खेतों से चंद कदमों की दूरी  पर वन विभाग का कोटडीरेज  है परन्तु लगता है वन विभाग सोया हुआ है ।कालागढ रामनगर मुख्य मार्ग  से  सटे और सनेह की आबादी वाले क्षेत्र में किसानों को अपनी मेहनत का खामियाजा वन विभाग की लापरवाही के कारण भुगतना पड रहा है । किसानों के अनुसार पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों ने आतंक मचाया  हुवा है वन विभाग को शायद किसी बडी घटना का इंतजार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें