मेनू
News

बिजली की हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से हटाने के लिए ज्ञापन

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  बिजली की हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से हटाने के लिए ज्ञापन 

  कोटद्वार। कोटद्वार नजीबाबाद रोड के काशीराम पुर विद्युत सब स्टेशन से सजवाण कालौनी सूर्यानगर,जानकीनगर के  निजी आवासों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन को बरसात से पूर्व शिफ्ट करने के लिए पूर्व पार्षद प्रवेंद्र रावत के नेतृत्व में प्रभावित लोगों द्वारा गुरुवार को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग कोटद्वार को उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया।

 पार्षद प्रवेंद्र रावत ने अधिशासी अभियंता को जानकारी देते हुए बताया कि निजी आवासों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरने से पिछली बरसात में जानकी नगर, सूर्य नगर सहित सजवाण कालौनी में विद्युत करंट से लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ा था इस संबंध में पूर्व में भी उनके द्वारा पत्राचार कर विभाग को जानकारी दी गई थी। रावत अधिशासी अभियंता से ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया कि प्रभावित लोगों की समस्या का निराकरण बरसात से पूर्व कर दिया जाए।

संबंधित खबरें