मेनू
News

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों प्रदर्शन

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 रा ई का कोटद्वार में उत्साह पूर्वक मनाया गया फूलदेई पर्व

मनोज नौडियाल

कोटद्वार।शहर के सबसे पुराने विद्यालय रा ई का कोटद्वार में फूलदेई पर्व को बच्चो ने उत्साह के साथ मनाया ।विद्यालय में शिक्षक संतोष नेगी,  शिक्षिका बबीता एवं सुरभि सचदेवा के नेतृत्व में 10 बच्चो के टोली ने फूल जमा करके सर्वप्रथम प्रधानचार्य जगमोहन रावत जी के कक्ष की देहली में पुष्प डालकर फूलदेई को शुरुवात  की और मंगलकामना की ।

प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बच्चो से इस अवसर में अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और बताया कि कैसे वो बचपन में फूलदेई मानते थे।इसके पश्चात बच्चो की टोली स्कूल के कार्यलय, खेल कक्ष , भौतिक प्रयोगशाला ,गणित प्रयोगशाला विज्ञान प्रयोगशाला सहित सभी कक्ष की देहली में पुष्प डालकर मंगलकामना करते हुए सभागार में गयी जहा nss का 7 दिवसीय शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यकम में अवसर पर एन एस एस के बच्चो को भी फूलदेई का मत्व बताया गया। पीटीए के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बच्चो को स्नेहपूर्वक भेंट प्रदान की ।फूलदेई के इस अवसर पर  शिक्षिका सुरभि सचदेवा ने 6,7, 8 के समस्त बच्चो हेतु बिस्कुट के पैकेट एवं संतोष नेगी ने टॉफियां दिलवाई । कार्यक्रम को लेकर बच्चो में उत्साह दिखा । कार्यक्रम में शिक्षिका बबिता, सुरभि सचदेवा, पूरणचंद धुलिया, आराधना कुकरेती, विनोद पंत , सदर सिंह रावत, जैकृत नेगी, दीपक नौटियाल, भगवान नेगी, जयबहादुर सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा ।

बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों  प्रदर्शन

 कोटद्वार।केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के तहत कोटद्वार में भी बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव विरेंद्र सिंह रावत ने कहा केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण करके देश की जनता के साथ-साथ बैंक कर्मियों के साथ भी बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। देश के बैंक कर्मी सरकार के उत्पीड़न को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए भी हमें देश में बहुत बड़ा आंदोलन करना पड़े तो हम बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। वर्तमान केंद्र सरकार  सरकारी बैंकों को चंद पूंजीपतियों के हाथों बेच कर देश की जनता के साथ बड़ा धोखा कर रही है। निजी बैंकों द्वारा उच्च दरों पर सेवा शुल्क वसूलने का बोझ भी देश की जनता पर पड़ेगा बैंक। कर्मियों की नौकरी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि जनहित में देश में बैंकों के निजीकरण किसी भी हालत में ना किया जाए।इस मौक़े पर कोटद्वार के बैक इम्प्लॉइज एसोशिएशन से जुड़े सदस्यों ने सरकार के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का एलान करते हुए बैक इम्प्लॉइज एसोशिएशन के कर्मचारियों के उत्पीड़न न सहने का एलान भी किया।

कांग्रेस ने श्रीनगर रैली में हजारों समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों की श्रीनगर रैली से कांग्रेस को मिला जीवनदान

कांग्रेस की श्रीनगर रैली ने भाजपा की नींद उड़ाई

कोटद्वार। 2022 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां नजर आने लगी हैं। जहां भाजपा ने चुनावी रणनीति को देखते हुए राज्य में नेतृत्व परिवर्तन ही कर डाला। वहीं, कांग्रेस भी जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों और कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों व योजनाओं की जानकारी जनता को दे रही है। इसी को देखते हुए 1 दिन पहले श्रीनगर में ऐतिहासिक रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, गणेश गोदियाल, एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, जसवीर राणा, रंजना रावत समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अपनी दावेदारी पेश कर रहे नेताओं ने भी दम दिखाया।रैली के दौरान  कांग्रेस नेताओं साथ बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी यह साबित कर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की कथनी और करनी को उजागर करने के लिए तैयार है।  कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के अपार जनसमूह से उत्साहित होकर ने कहा कि भाजपा ने राज्य का विकास पूरी तरह से चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सीएम का चेहरा बदल दिया। पार्टी का चेहरा बदल दिया लेकिन राज्य का चेहरा जो कांग्रेसी सरकार छोड़ गयी थी उसे बदलने में नाकाम रही है। भाजपा सरकार के अधिकांश काम कांग्रेस सरकार के अधूरे कामों पर अपनी मुहर लगाने का रहा। भाजपा को सबक सिखाने के लिए 2022 में अब उत्तराखंड की जनता पूरी तरह तैयार है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में अपने कार्यकाल में बेरोजगारी,नशा, अवैध खनन और भूमाफियाओं को संरक्षण देने काम किया है। इसलिए उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाने वाली है।

युवा नेता कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि चेहरा बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं, जिस तरह से पिछले 4 सालों में राज्य के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया गया। उससे जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं। 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा से रैली शामिल होने पहुंची महिलाओं, युवाओं और श्रेष्टजनों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें