मेनू
News

कोटद्वार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म 

कोटद्वार।कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के कुंभीचौड़ मे परिजनों की तहरीर पर एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से रेप का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग बालिका पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी में गई थी, पार्टी में शामिल एक युवक के द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने से पडोस के जंगल ले गया वहां जाकर लडक़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है । बालिका के परिवार तब चिंतित हुए  जब देर रात तक घर वापस नहीं आई। परिजनों द्वारा तब नाबालिक की खोज शुरू हुई। खोजबीन के बाद जब बालिका बदहवास स्थीति में मिली तो उस नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों द्वारा फौरन इसकी शिकायत कोटद्वार पुलिस को दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता कुम्भीचोड़ में नेपाली मूल के परिवार की है, जिसके साथ आरोपी  लड़के ने दुष्कर्म किया है। नामजद लड़के को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर पहले तो खूब जमकर धुनाई की उसके बाद पुलिस को सौप दिया है। दोनों पक्षों से पुलिस को पूछताछ कर रही है। साथ लड़की की मेडिकल की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

दस माह बाद खुले बेसिक विद्यालय, पहले दिन उपस्थिति 30 से 40 प्रतिशत

कोटद्वार। कोटद्वार में सरकारी व प्राईवेट स्कूल सरकार के दिशा-निर्देश के बाद बेसिक स्कूल भी खुल गए।  छठी से 11वीं तक की कक्षाएं दोबारा शुरू करने के आदेश के बाद कोटद्वार के भी सभी प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों में SOP के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गयी है, इससे कुछ दिन पूर्व बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षाओं का संचालन भी सरकार के आदेशों के अनुसार शुरू कर दिया गया था।

कोविड के बाद खुले स्कूल, अध्यापकों और विद्यार्थियों में उत्साह 

कोटद्वार। पौड़ी जनपद के कोटद्वार व जिले में सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूल सरकार के दिशा-निर्देश के बाद स्कूल खुल गए हैं।  छठी से 11वीं तक की कक्षाएं दोबारा आरम्भ करने के आदेश के बाद कोटद्वार व अन्य क्षेत्रों के सभी प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों में एसओपी के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। इससे कुछ दिन पूर्व बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा का संचालन भी सरकार के आदेशों के अनुसार शुरू कर दिया गया था। जहां जूनियर हाई स्कूल,  की अध्यापिका नमीता बुडाक़ोटी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि 571 में से 271 छात्र उपस्थित रहे जो अभिभावकों द्वारा अनुमति पत्र देकर भेजा गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या वृजेशरानी ने बताया कि 657 227 छात्रा अध्ययन करने हेतु उपस्थित रही। वहीं आरडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपन नेगी, ज्ञानोदय विद्यालय कोटड़ीढांग की प्रधानाचार्या वन्दना पंवार ने बताया कि सोमवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति 30 से 40 प्रतिशत तक रही। सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा कोविड-19 की गाईड लाइन को देखते हुए। मास्क पहनकर,सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए अध्ययन किया गया।

गोखले मार्ग बाजार में भीड का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने महिलाओं के उडाए पर्स

खरीदारी करने आई तीन महिलाओं के पर्स गायब, महिलाएं ही दे रही है घटना को अंजाम

लोक संवाद टुडे ने कुछ दिन पूर्व गोखले मार्ग बाजार में भीड को लेकर टप्पेबाजों और असामाजिक तत्वों से किया था सचेत, नगरनिगम और पुलिस ने नही लिया संज्ञान

पुलिस हेलमेट मास्क के पीछे पडी, नगरनिगम फड, रेहड़ी बढ़ाने में तो टप्पेबाज खरीददारों की जेबों और पर्सो पर,कौन किस पर भारी…….!

कोटद्वार । सोमवार को सब्जी लेने के लिए घर से बाजार आई हुई महिलाओं को गोखले मार्ग (सब्जी मंडी) में भीड़ भाड़ का खामियाजा भुगतना पड़ा,जब अज्ञात टप्पेबाजों ने कुछ महिलाओं के पर्सो में हाथ साफ कर दिया । लोक संवाद टुडे ने अपने कुछ दिन पूर्व समाचार में ऐसी घटनाओं से नगर निगम और पुलिस को आगाह किया था, लेकिन पुलिस ने न नगर निगम प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस लाल बत्ती, झंडा चौक पर बिना हेलमेट,मास्क के चालान काटने में व्यस्त है तो नगर निगम अवैध रेहड़ी,फड लगाने मे। इस बार जानकारी मिली है कि महिला टप्पेबाज ज्यादा सक्रिय हैं। सोमवार को टप्पेबाजी की घटना में महिला टप्पेबाज ही घटना में सम्मिलित बताई जा रही हैं। सोमवार को गोखले मार्ग बाजार में महिला जेबकतरों ने तीन महिलाओं के पर्स गायब कर दिए जिसमें नकदी के साथ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज भी थे ।आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बाजार चौकी में वर्तमान में तीन दरोगाओं के साथ दो चीता हर समय गश्त करती रहती है। इसके अलावा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के द्वारा भी सादे कपड़ों में महिला और पुलिस के जवान गश्त कर महिला एवं बच्चों पर नजर रखते हैं ।मगर बाजार चौकी से चंद मीटर की दूरी पर चोर, उचक्के, टप्पेबाज सक्रिय हैं लेकिन पुलिस मात्र दिखावे की ड्यूटी करती नजर आ रही है। वर्षों से चौकी और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को यह सब नहीं दिखाई देता। भीड़ भाड का फायदा उठाकर अपराधी फिर भी वारदात कर निकल भागते हैं । वहीं नगर निगम कोटद्वार भी गोखले मार्ग में अवैध रेहड़ी,फड को बढाने में कम दोषी नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं निगम कर्मियों की टप्पेबाजों से नजदीकी हो……..? मानपुर से खरीदारी करने आई सुशीला केष्टवाल का पर्स किसी महिला टप्पेबाज ने पार कर दिया। पर्स में नकदी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे । वही यमकेश्वर से बिजनौर जा रही पीड़िता अनीता देवी का भी पर्स महिला टप्पेबाज द्वारा उडा लिया गया। जिसमें रूपये 1000 नगदी व एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं ।साथ ही मानपुर निवासी पीड़िता ममता भारद्वाज भी सब्जी खरीदने के लिए आ हुई थी इसी बीच किसी महिला टप्पेबाज के द्वारा उनका भी पर्स मार दिया गया जिसमें रूपये 3000 की नकदी एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज थे । तीनों महिलाओं द्वारा इसकी सूचना निकटतम पुलिस  बाजार चौकी में दर्ज करवा दी गई है । 

गोखले मार्ग बाजार में भीड भाड का नजारा

पोखड़ा के वीणा मल्ली में महिला रामलीला का आयोजन ।

महिला पात्रो द्वारा निभाये जा रहे है रामलीला के किरदार ।

सतपुली । विकासखंड पोखड़ा के ग्राम वीणा मल्ली में पहली बार महिला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है । रामलीला में सभी किरदारों को महिलाओं द्वारा निभाया जा रहा है । इस क्षेत्र में यह अनोखी पहल है जब रामलीला के समस्त किरदारों को महिला व युवती निभा रही है । महिलाओ द्वारा आयोजित रामलीला दर्शको को खूब पसन्द आ रही है । महिलाओं द्वारा भगवान श्री राम, लक्षमण, सीता आदि के किरदार निभाए जा रहे है वही राक्षसी किरदारों में भी महिला पात्रो ने अपने जोश व अभिनय से दर्शकों को बांध कर रख दिया है । तीसरे दिन की रामलीला में आज सीता स्वयंवर के दौरान राम के किरदार में कु रश्मि,लक्ष्मण कु आँचल, सीता कु संध्या रही वही रावण के किरदार में कान्ति देवी ने दर्शकों को रोमांचित किया । 

रामलीला में सहभागिता करने वाले महिला मंगल दलों को रामलीला समिति द्वारा ढोलक देकर सम्मानित किया जा रहा है । 

 कैप्शन- पोखड़ा के पोखड़ा के वीणा मल्ली में महिला रामलीला का सीता स्वयंवर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें