कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष का कोटद्वार, लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र भ्रमण
कोटद्वार। कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार) नितिन रावत ने कोटद्वार और लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर कांग्रेस की ताकत का लिया जायजा ।
कांग्रेस के पौड़ी जिले के सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष नितिन रावत ने कोटद्वार और लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण करने के बाद मिडिया से रूबरू होने के बाद कहा कि हमारा उद्देश्य कांग्रेस की रीति नीति तथा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना व कांग्रेस संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करना है। नितिन रावत के साथ दिल्ली से नियुक्त कांग्रेस के सोशल मीडिया पौड़ी जिला प्रभारी उग्रसेन साहू और मंडल जी भी थे, उन्होंने भ्रमण के दौरान सुरेन्द्र सिंह नेगी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, ज्योति रौतेला राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस, रंजना रावत प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, दीपक भंडारी प्रमुख विकासखण्ड जहरीखाल, अमित रावत, अरुण, दानिश, मोहित आदि से मुलाकात व आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। नितिन रावत इससे पहले भी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद अब यमकेश्चर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण भी किया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से मिलकर क्षेत्र में कांग्रेस की ताकत का भी जायजा लिया। दोनों विधानसभा क्षेत्र में नितिन रावत ने पाया कि भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में काफी रोष है जिसका 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लाभ मिल सकता है। इसलिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी की रीति नीति का प्रचार प्रसार करना होगा जिससे कि आमजन तक कांग्रेस की पहुंच बन सके।
