कोटद्वार में 52 पव्वे, धुमाकोट मे 70 पव्वे और पाबौ में 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
नशा मुक्त गढ़वाल जागरूक्ता अभियान के तहत पौड़ी जिले की पुलिस को रविवार के दिन अलग अलग स्थानों से अवैध 192 अंग्रेजी शराब के पव्वों के साथ शराब तस्करी में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। पहली सफलता कोटद्वार पुलिस को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में आरक्षी हाकिम और राकेश चौहान को कलालघाटी तिराहा कोटद्वार के पास से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ सतबीर सिंह पुत्र स्व0 प्रेमदास, निवासी उदयारापुर, कलालघाटी कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी सफलता थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी के नेतृत्व में आरक्षी दुष्यंत और राजीव धुमाकोट पुलिस को रूटीन चैकिंग दौरान अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम काण्डा तल्ला, जनपद पौड़ी गढ़वाल को ग्राम काण्डा तल्ला धुमाकोट को 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में हासिल हुई ।
तीसरी सफलता प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक पंवार व आरक्षी रविन्द्र भट्ट को ढिकवाली मोड़ पावौ के पास से 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

