मेनू
News

राज्य नगरीय विकास अभिकरण व एनयूएलएम ने कोटद्वार नगर निगम में नियुक्त किया अधिकारी

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   

राज्य नगरीय विकास अभिकरण व एनयूएलएम ने कोटद्वार नगर निगम में नियुक्त किया अधिकारी

सीमा पांडेय बनी सिटी मैनेजर, कोटद्वार के शहरी बेरोजगारों को स्वरोजगार में मिलेगा मार्गदर्शन 

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत  राज्य नगरीय विकास अभिकरण ( सूडा ) द्वारा कोटद्वार नगर निगम में स्वरोजगार के इच्छुक व्यापारियों व उद्यमियों को मौका

 व्यक्तिगत व्यवसायों को 2 लाख व समूह में 10 से 50 लाख लाख तक की ऋण सुविधा

 फड,खोखा, रेहड़ी व्यवसायियों को 10,000 तक की ऋण सुविधा 

 लोक संवाद टुडे/ 1 सितंबर 2022

कोटद्वार। कोटद्वार नगरनिगम के स्वरोजगार करने वालों के  लिए शहरी विकास मंत्रालय द्वारा खुशी की खबर दी। बताते चलें कि कोटद्वार नगर निगम में एनयूएलएम द्वारा पौड़ी गढ़वाल के शहरी निकायों के बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सिटी मैनेजर की नियुक्ति कोटद्वार में की गई है। सिटी मैनेजर के रूप में सीमा पाण्डेय ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीमा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी नियुक्ति पौड़ी जिले के पांचों शहरी निकायों के लिए हुई है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के सौजन्य से राज्य नगरीय विकास अभिकरण ( सुडा ) शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल अंतोदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत कोटद्वार नगर निगम मैं स्वरोजगार करने के इच्छुक स्वरोजगार करने के इच्छुक युवक-यवतियों के लिए विभिन्न कामगारों जैसे पेंटर, बिजली का काम, साइकिल रिपेयर मोबाइल रिपेयर, दर्जी का काम, डेयरी संचालन, कपड़ों का काम, कंप्यूटर का काम, फल सब्जियों का काम, ऑटो खरीदने के लिए, रेत बजरी ईट का काम करने के लिए, स्पेयर पार्ट्स, ड्राई क्लीनर जैसे विभिन्न रोजगार के लिए 7%  ब्याज पर 3 से 5 साल तक की अवधि के लिए ₹2 लाख तक के ऋण की व्यवसाय करने के लिए योजना शुरू की गई है। स्वरोजगार के इच्छुक आवेदन कोटद्वार नगर निगम के कार्यालय से फार्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते  हैं। जो भी बेरोजगार व्यक्ति या महिला अपना रोजगार करने के इच्छुक हैं वह सी एम एम सीमा पाण्डेय  से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ले कर रोजगार शुरू कर सकते हैं

 स्वरोजगार शुरू करने के लिए स्वयं सहायता समूहों और व्यक्तिगत रूप से भी रोजगार के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। जिन योजनाओं में लाभार्थियों को मदद की जाएगी उनमें प्रमुख कौशल विकास एवं प्लेसमेंट द्वारा रोजगार देना, शहरी फेरी व्यवसायों व्यवसायियों को सहयोग देना, व्यक्तिगत उद्यम हेतु 2 लाख तक तथा स समूहों जैसे स्वयं सहायता समूह वगैरह के लिए 10  लाख के ऋण हेतु सहयोग किया जा रहा है यही नहीं महिला उद्यमियों के लिए समूह में 3% की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। सिटी मैनेजर सीमा पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी व्यक्ति या समूह शहरी विकास की योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं  वे चाहे व्यक्तिगत व्यवसाय हो या समूह के रूप में काम करना चाहते हो वे कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें