रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
बीस दिसम्बर से होने वाली भर्ती के लिए 46 हजार युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन
कोटद्वार। गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन के तत्वावधान में आगामी बीस दिसम्बर 2020 से होने वाली भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को सेना के कर्नल विनीत वाजपेयी ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के साथ बैठक की।
सेना के कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि आगामी बीस दिम्सबर से गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित होने वाली भर्ती से पूर्व समस्त प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है, कहा कि भर्ती होने वाले युवाओं के 46हजार रजिस्टे्रशन करवा दिये गये हैं। कहा कि भर्ती रैली के दौरान फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती होने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कहा कि भर्ती स्थल पर समस्त व्यवस्थाओं को भी चाकचौबंध कर दिया गया है, उपजिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती स्थल पर विद्युत विभाग, जलसंस्थान, पुलिस विभाग सहित सम्बधित विभागों को चाकचौबंध व्यवस्था बनाये जाने के लिए निर्देशित कर दिया है।
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर चिन्हीकरण अभियान जारी
कोटद्वार। नैनीताल उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के पालन करते हुए प्रशासन के द्वारा नजूल भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण पर चिन्हींकरण किये जाने का अभियान बुधवार को भी लगातार जारी रहा । गौरतलब है कि नैनीताल उच्च न्यायालय के द्वारा कोटद्वार स्थित एनएच पर सड़क के दोनो तरफ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किये जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देशित किया था, उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने चिन्हीकरण एवं ध्वस्तीकरण के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में अलग-अलग तीन टीमो का गठन किया गया था। तथा तीनों टीमों में सम्बधित विभागीय अधिकारियों को नामित सदस्य बनाया गया था। उपजिलाधिकारी के द्वारा गठित टीम ने बुधवार को मालवीय उद्यान से लेकर गिंवई स्रोत की तरफ अवैध अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों एवं भवनों, बरामदों पर लाल स्याही से चिन्हींकरण किया।
दुकानदारों ने किया अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
कोटद्वार। उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों एवं प्रशासन के द्वारा किये जा रहे चिन्हींकरण अभियान को देखते हुए अब दुकानदारों ने स्वंय ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने को लेकर विगत दिनो लाउडस्पीकर से मुनादी भी करवा दी थी, तथा अवैध निर्माण करने वाले दुकानदारों को नोटिस भी जारी कर दिये थे, प्रशासन ने साफ तौर चेतावनी भी दी गयी है कि यदि निर्धारित समय तक दुकानदार अपना अवैध अतिक्रमण नहीं हटाते तो प्रशासन को जबरन अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोर फिराना पड़ेगा, जिसका समस्त खर्चा उक्त दुकानदार को वहन करना पड़ेगा, इसी डर को देखते हुए मस्जिद के ठीक सामने वाली दुकान में दुकाददार के द्वारा बरामदे को तोड़ते हुए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है।
कोटद्वार शहर को आवारा पशुओं व ट्रेंचिंग ग्राउंड कूड़ा निस्तारण के लिए अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सुधीर बहुगुणा
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में
गाड़ी घाट स्टेडियम के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड मे एनजीटी की आपत्ति के बावजूद निगम द्वारा कूड़ा सड़कों पर फेंकने तथा शहर में घूम रहे आवारा पशुओं के निस्तारण हेतु काशीरामपुर तल्ला में निगम गौशाला को पिछले साल आकृति प्राणी सेवा संस्था को देने के वावजूद वहां पशुओं की व्यवस्था नहीं करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर बहुगुणा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। बहुगुणा द्वारा निगम की गौशाला तथा कूड़े निस्तारण के कार्य को जनहित मे निशुल्क चलाने को आवेदन किया गया था, परन्तु नगर आयुक्त के द्वारा मेयर के मना करने की बात कह कर अस्वीकृत करने की बात कहीं गई । धरने में उनके द्वारा मोटर नगर में दो हजार बारह में नगर पालिका द्वारा मोटर नगर निर्माण के लिए खोदा गया विशालकाय गड्ढे को जनहित में पुनर्निर्माण करने , शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण अतिक्रमण के कारण लग रहे जाम को व्यवस्थित करने, आकृति प्राणी सेवा को विगत वर्ष दिये गए गौशाला के टेंडर को निरस्त करने, जिसमें एक वर्ष बीतने पर भी किसी प्रकार के आवारा गोवंश नहीं रखे जाने के कारण जनता में रोष बना हुआ है । साथ ही मुक्तिधाम में संचालित गोपाल गोलोक गौशाला को पूर्व में नगर पालिका द्वारा दी गई भूमि को उन्हीं के स्वामित्व में दिए जाने की मांग भी की गई। संस्था के पास अस्सी से अधिक लावारिस गोवंश वर्तमान में पाले जा रहे हैं। साथ ही कोटद्वार शहर को आवारा पशुओं व ट्रेंचिंग ग्राउंड कूड़ा निस्तारण के लिए व्यवस्था न करने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। जनहित में नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा भाजपा पार्षद तथा जनप्रतिनिधियों पर थोपे गए मुकदमे को सरकार द्वारा वापस लेने की मांग भी की गई। धरना प्रदर्शन को कल से गोपाल गोलोक गौशाला सहित विभिन्न व्यापारी संगठन तथा वरिष्ठ नागरिक मंच के गजेन्द्र धस्माना सहित पार्षद गायती भट्ट सहित भाजपा तथा निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन दे कर धरने पर बैठने की बात कही
।


