मेनू
News

38वीं राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी का कोटद्वार में भव्य स्वागत

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

38वीं राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी का कोटद्वार में भव्य स्वागत 

 कोटद्वार। 38वीं राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी आज कोटद्वार पहुंचने स्थानीय खेल प्रेमियों , खिलाड़ियों,खेल प्रशिक्षकों सहित शासन प्रशासन के अधिकारियों ने कोटद्वार राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य स्वागत किया। कोटद्वार शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी के पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीशचंद्र गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनिल रावत,खेल प्रशिक्षक मटियाली इंटर कालेज धीरेन्द्र रावत, गर्ल्स इंटर कालेज कोटद्वार खेल प्रशिक्षक अनिता बिष्ट व स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों व विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत कर सामूहिक रूप में हरी झंडी दिखाकर जनपद के अन्य रूटों के लिए  रवाना किया गया। 

  शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी के पहुंचने पर स्थानीय खिलाड़ियों,सकूली छात्रों में अपार उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें