मेनू
News

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह शुरू, श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह शुरू, श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया 

     

            गुरूवार  14 अप्रैल 2022 को अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में फायर स्टेशन पौड़ी,जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा इस दिन को  श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया गया इस उपलक्ष्य में  पुलिस उपाधीक्षक सदर  प्रेम लाल टम्टा जी की उपस्थिति में तथा रणधीर सिंह प्रभारी फायर स्टेशन पौड़ी के नेतृत्व मे फायर स्टेशन पर उपस्थित सभी फायर सर्विस कर्मचारियों सहित, स्टेशन पर बनाए गए अस्थाई  स्मारक चिन्ह पर विगत वर्षों मे संपूर्ण भारत वर्ष के सभी फायर सर्विस  जवान जो अपने कर्तव्य पालन करते हुए व अपने प्राणों की परवाह किए बगैर देश के नागरिकों की सुरक्षा करते हुए देश की आन बान और शान के लिए शहीद हो गए थे उन शहीदों को याद किया गया  व पुष्पार्पण कर  2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा फायर सर्विस के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के प्रचार प्रसार हेतु पुलिस लाइन पौड़ी से रवाना किया गया इस मौके पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण व स्कूल के छात्र छात्राएं , लाइन सूबेदार एस आई वी रतन सिंह राणा सभी मौजूद थे श्रीमान जी द्वारा छात्र छात्राओं को अग्निशमन सप्ताह के बारे में बताया गया व आग से बचाव आदि के बारे में भी जानकारी दी गई तथा फायर सर्विस कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं को आग से बचाव के पंपलेट देकर प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया गया। 

  बगैर पंचायत घर की चल रही  ग्रामसभा काण्डा होगी आधुनिक सुविधाओं से लैस 

रिखणीखाल।  रिखणीखाल के अन्तर्गत कार्बेट नेशनल पार्क से लगे वन  प्रखंड की अन्तिम ग्राम पंचायत काण्डा जोकि लगभग चार सौ परिवारों की वृहद् ग्राम पंचायत वर्तमान समय  तक बगैर पंचायत घर की चल रही थी,   यहां तक कि ग्राम पंचायत की बैठक भी गांव के रास्ते,घर या खेतों  पर होती रही ।  गौरतलब है कि ग्राम सभा काण्डा में नाम का मिलन केंद्र वर्षों पूर्व निर्मित व जर्जर हाल है । ग्राम पंचायत काण्डा में तैड़िया, काण्डा दियोड़, बीरोबाड़ी,भैंसियारौ,जवाड़ियूंरौल, तूणीचौड़, खेड़ा ,बैड़वाड़ी,सौंटियाल खोला,चौड़ आदि तोक ग्राम आते हैं। इससे पहले विगत पंचवर्षीय योजना में जवाड़ियूंरौल में एक मिलन केन्द्र बन पाया । यहां पर अवस्थित नाममात्र का चालीस साल वर्षों पूर्व मिलन केंद्र जो कि ग्राम पंचायत को प्राचीन मूल गांव काण्डा  की भूमि खरीददार ने दान दिया । ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने आज तक उसी पर लीपापोती कर तसल्ली समझी।जो कि राप्रावि काण्डा के परिसर के अन्दर है जिस पर  कतिपय विभाग को संशय भी रहा है । ऐसे ही एक भवन सन् दो हजार के दशक में आई आफ द टाइगर वन विभाग के अधीन बना जिस पर कि प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है।जो इको विकास समिति के अधीन भी है।इस प्रकरणकी विडम्बना को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने शासन प्रशासन , पूर्व मंत्री पंचायत राज,  निदेशक पंचायत राज को अपने क्षेत्र के इस गंभीर मुद्दे को लेकर पत्राचार किया। जिसके एवज में भूमि रजिस्ट्रेशन के साथ ग्राम पंचायत का प्रस्ताव अविलम्ब मांगा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई पर आभार ज्ञापित करते हुये क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने शीघ्र ही ग्राम पंचायत प्रधान व ग्रामीणों से मिलकर कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। ताकि शीघ्र ही धनावंटन विभाग से यथाशीघ्र हो सके।

संबंधित खबरें