काशीरामपुर स्थित रोटरी क्लब सामुदायिक केंद्र मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाँच साल तक के बच्चों का टीकाकरण करती आशा कार्यकत्री
कोटद्वार। काशीरामपुर स्थित रोटरी क्लब सामुदायिक केंद्र मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाँच साल तक के बच्चों का टीकाकरण हुआ जिसमें पोलियो ,खसरा ,डी पी टी ,निमोनिया आदि का टीका लगाया गया।इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों को यह टीका लगाया गया।स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सहित ऐ एन एम व आशा कार्यकत्रीयो की उपस्थिति में जन जागरूकता हेतु पार्षदो को आमंत्रित किया गया।स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकत्रीयो ने अवगत कराया कि क्षेत्र की जन्ता को मुफ्त हर दवाई उपलब्ध कराई जाऐगी। मेरा सभी से अनुरोध है कि कोई भी दवाई सरकारी डाक्टर द्वारा लिखी गयी ,बाजार से न ले सभी दवाइयाँ अस्पताल से निःशुल्क मिलेगी।यदि कोई डाक्टर बाजार से दवा लेने को कहें तो इसकी शिकायत आशा कार्यकत्रीयो या सम्बधित अधिकारी को कहे।इस अवसर पर क्षेत्र की जनता व आशा कार्यकत्री श्रीमती प्रभा चोधरी,कल्पना बिष्ट,सीमा शाही,नीलम कुकरेती,रीता देवी,सन्जू रावत,मीना ,एवं( ए एन एम)श्रीमती नन्दा उनियाल उपस्थिति रहे। पार्षद वार्ड9प्रवेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।
चोरी (सेटरिंग मेटिरियल) के अन्तराज्यीय गिरोह के वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
कोटद्वार।दिनांक 30.03.2021 को वादी श्री मदनमोहन कण्डवाल पुत्र श्री बृजमोहन निवासी ग्राम मवाकोट थाना कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.03.2021 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घमण्डपुर स्टोर में रखी 60 फर्मे लोहे की वाहन संख्या UP-5427 (डम्पर) में चोरी कर ली गयी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार मे मु0अ0सं0 70/2021 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, पौड़ी गढवाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा चोरी की घटना को गम्भीरता से लेकर घटना के सफल अनावरण करने व अभियुक्तो को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, महोदया, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुराकरसी कर दिनांक 25.05.2021 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त इसरार पुत्र मोहम्मद अली निवासी मो0 मिर्चयान ग्राम देहरा, थाना- धोलाना, जिला- हापुड़ (उ0प्र0) को मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ट्रक संख्या- UP42BT- 5427 में इनके द्वारा चुरायी गयी सेटरिग की 220 प्लेटें व 60 फर्मे (सेटरिंग मेटिरियल), बरामद की गयी । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया हमारे गैंग द्वारा उत्तर प्रदेश, राजस्थान व देहरादून आदि क्षेत्रों में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अतरिक्त सेटरिंग की प्लेटें उसने अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर पथरी व सिडकुल क्षेत्र (हरिद्वार) से भी चोरी की हैं। जिस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा थाना पथरी व थाना सिडकुल हरिद्वार से जानकारी की गयी तो उपरोक्त थानों पर क्रमशः मु0अ0सं0–153/21 धारा- 379/411 भदवि0 थाना- सिडकुल हरिद्वार व मु0अ0सं0- 94/21 धारा- 379/411 भादवि0 थाना-पथरी हरिद्वार पंजीकृत हैं। अभियोग उपरोक्त वांछित चल रहे 04 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 श्री सतेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गयी थी। रवानाशुदा पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 14.07.2021 को वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों (1) मो0 रियाज एवं (2) मौ0 शाहिद नि0 मौ0 मिर्चयान, ग्राम-देहरा. थाना-धोलाना, जनपद- हापुड़ (उ0प्र0) को उनके घर से गिरप्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जो कि गैंग बनाकर चोरी की संगीन घटना को अंजाम देते है, उक्त गैग के सदस्य पूर्व में भी विभिन्न राज्यों से इस प्रकार की घटना कारित कर जेल जा चुके है। अभियुक्तगणो के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त गैंग के फरार 02 फरार अभियुक्तों (1) अनीश एवं (2) परवेश की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम प्रयासरत है।
गिरफ्तार अभियुक्त-मौ0 रिजाज उर्फ राजू पुत्र मेहरवान नि0- मो0 मिर्चयान ग्राम देहरा, थाना- धोलाना, जिला- हापुड़ (उ0प्र0)मौ0 शाहिद पुत्र मेहरवान नि0- मो0 मिर्चयान ग्राम देहरा, थाना- धोलाना, जिला- हापुड़ (उ0प्र0)फरार / वाँछित अभियुक्तगण अनीस पुत्र मोहम्मद जानू नि0- मो0 मिर्चयान ग्राम – देहरा, थाना- धोलाना जिला- हापुड़ (उ0प्र0)
परवेज पुत्र यूनुस नि0 मकान- 01 कंचन पार्क लोनी देहात (उ0प्र0)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 -70/2021 धारा 380 भादवि0 थाना कोटद्वार मु0अ0सं0 – 153/21 धारा- 379/411 भदवि0 थाना – सिडकुल हरिद्वार मु0अ0सं0- 94/21 धारा- 379/411 भादवि0 थाना-पथरी हरिद्वार मु0अ0सं0- 476/17 धारा- 380/411 भादवि0 थाना-धोलाना हापुड़ (उ0प्र0)
पुलिस टीम-निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार)उ0नि0 श्री सतेन्द्र भण्डारी- कोतवाली कोटद्वार उ0नि0 कमलेश शर्मा (थानाध्यक्ष रिखणीखाल)कान्स. 255 ना0पु0 मोहकम- कोतवाली कोटद्वार कान्स. 218 ना0पु0 आबिद अली (सीआईयू कोटद्वार)कान्स. 211 ना0पु0 हरीश (सीआईयू कोटद्वार) कान्स. म0कान्स0 512 ना0पु0 विमला आदि मौजूद रहे।

