मेनू
News

सल्ट पुलिस ने पकड़ी 4.50 लाख से अधिक की गांजा खेप

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सल्ट पुलिस ने पकड़ी 4.50 लाख से अधिक की गांजा खेप


अल्मोड़ा, 03 नवंबर 2022- अल्मोड़ा एसओजी/एएनटीएफ व सल्ट पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने 4.50 लाख रुपये के गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किए है। घटना में प्रयुक्त‌ कार को सीज कर दिया गया है।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशों के क्रम में 2 नवंबर को सीओ तिलक राम वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक आँप्स ओशीन जोशी के नेतृत्व में जनपद की एसओजी0/एएनटीएफ की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद की पुलिस टीम व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चितौड़खाल रोड पर वाहन संख्या-UK11-5934 आल्टो कार को रोककर चैक किया ।

कार में चालक सहित 3 व्यक्ति बैठे थे, कार की तलाशी लेने पर तीन कट्टों में कुल 30.650 किग्रा गांजा (4,59,750 रु0 कीमत )बरामद होने पर, वाहन को सीज कर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक*ने बताया कि तीनों व्यक्ति गांजे को सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम

सुरेश राम उम्र-35 वर्ष निवासी रुड़ोली थाना –सल्ट अल्मोड़ा ।

सदानन्द उम्र-49 वर्ष निवासी- रुड़ोली थाना –सल्ट अल्मोड़ा ।

सुरेश राम उम्र 44 वर्ष रुड़ोली थाना –सल्ट अल्मोड़ा ।

बरामदगी- 30.650 किलोग्राम गांजा ।

कीमत- 4,59,750 रुपये

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट

कांस्टेबल मनोज रावत, थाना सल्ट

कांस्टेबल भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।

कांस्टेबल मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।

कांस्टेबल मदन बोरा, थाना सल्ट

 हल्द्वानी में दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की हत्या, पुलिस महकमे सहित क्षेत्र में दहशत

हल्द्वानी । मुखानी की कालिका कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर में सिपाही की पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार मुखानी स्थित कालिका कॉलोनी में बाजपुर में तैनात पुलिस के कांस्टेबल शंकर सिंह का घर है उनकी पत्नी लगभग 35 वर्षीय ममता देवी अपने बच्चों के साथ यहां रहती हैं। सुबह उनके बच्चे स्कूल गए थे और ममता अकेले ही घर पर थी। दोपहर बाद जब उनके बच्चे स्कूल से आए तो घर के अंदर खून पड़ा हुआ था खून देख बच्चे चीख चिल्लाने लगे सभी पड़ोसियों ने कमरे के अंदर देखा कि स्टेबल शंकर बिष्ट की पत्नी 35 वर्षीय ममता बिष्ट उन से लथपथ पड़ी हुई थी सर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है पूरा घर खून से लाल हो गया है। वही घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है अलमारी में रखे अन्य सामान भी गायब है।

सूचना के बाद मृतक ममता बिष्ट के पति शंकर बिष्ट ड्यूटी से घर पहुंचे। पूरे मामले पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है हत्या के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित खबरें