रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार नगरनिगम द्वारा सम्पत्ति टैक्स भेजने से हड़कंप,भवन स्वामियों में अफरातफरी
कोटद्वार। शहरी विकास मंत्रालय के नगरनिकायों नगरनिगम, नगरपालिका और नगरपंचायत द्वारा नगरीय जनता को सम्पत्ति टैक्स नोटिस जारी करने के बाद हड़कंप मच गया है।
वहीं टैक्स नोटिस के सम्बन्ध में लोक संवाद टुडे ने जब कोटद्वार नगरनिगम आयुक्त पीएल शाह से बात की तो उन्होंने जानकारी दी कि यह नोटिस पूर्व में कराए गए ड्रोन सर्वे पर आधारित है। जनता को नोटिस के माध्यम से प्रमाणित जानकारी देने हेतु नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिससे प्रत्येक सम्पत्ति स्वामी का रिकॉर्ड सही हो सके। यह नोटिस टैक्स अंतिम नहीं है इसमें सम्पत्ति स्वामी के द्वारा जारी घोषणा पत्र के बाद विभाग द्वारा पुनः वेरिफिकेशन कर टैक्स निर्धारित होगा।
रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार