रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटडीढांग सनेह, वार्ड नं 3 में अतिक्रमण पर चली जेसीबी
कोटद्वार। नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं 3 कोटडीढांग सनेह मे प्रशासन ने खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व बरसाती नाले ने ग्रामीण और स्थानीय विद्यालयों के लिए आरक्षित खेल मैदान को बर्बाद कर दिया था, खेल मैदान के अभाव में स्थानीय युवा व खेल प्रेमी वन विभाग की गंगा वाटिका में खेलने पर विवश थे। गंगा वाटिका का वन विभाग द्वारा रखरखाव नहीं होने पर स्थानीय युवा और खेल प्रेमी बच्चे गलत संगति के शिकार होने लगे थे। यही नहीं खेल मैदान पर कुछ स्थानीय खनन कारोबारियों ने अतिक्रमण भी कर लिया जिस कारण खेल प्रेमी और स्थानीय युवा खेलों से बंचित होने ले। खेल प्रेमियों और बच्चों की भावनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों, पूर्व सैनिक संगठनों और मात्रृशक्ति ने इसके लिए नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक को खेल मैदान अतिक्रमण से मुक्त र खेलप्रेमियों और बच्चों के लिए खेलने के लिए पुनर्निर्माण की मांग की। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ खेलने योग्य भी जेसीबी की यदद से तैयार कर दिया। प्रशासन की कार्यवाही से स्थानीय जनता और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।