रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड पुलिस का कोटद्वार में साप्ताहिक जन जागरुकता अभियान शुरू
आग से बचाव व आग से से होने वाले नुकसानों की जानकारी आमजन से की साझा
कोटद्वार। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर कोटद्वार फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कोटद्वार फायर ब्रिगेड के कर्मियों द्वारा शहर में आग से बचाव व आग से होने वाली जनहानि, निजी व सार्वजनिक सम्पत्ति को होने वाले नुकसानों व उनके बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी शहर के होटलों, ढाबों,सहित प्रतिष्ठानों में हैंडबिल व प्रचार प्रसार के। साथ किया।
कोटद्वार में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुवात अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह नेगी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल द्वारा द्वीप प्रज्वलित व हरी झंडी दिखाकर किया गया। कोटद्वार फायर बिग्रेड को जन-जागरूकता अभियान में एकम्स हैल्थ केयर लि. कोटद्वार द्वारा सहयोग किया गया। कोटद्वार में अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने अपने सहयोगियों के साथ पूरे नगर क्षेत्र में रैली निकालकर जनजागरुकता अभियान चलाया।
