मेनू
News

कोटद्वार में होलिका दहन व रंगारंग कार्यक्रम की धूम

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में होलिका दहन व रंगारंग कार्यक्रम की धूम 

कोटद्वार। होली का पर्व हो और रंगारंग कार्यक्रम और रंगों की बौछार की बहार के साथ होलिका दहन के माध्यम से बुराई पर प्रहार का कार्यक्रम न हो तो होली का त्योहार फीका लगता है। आपसी मतभेद , मनभेद घृणा को दूर करने व पुरानी से पुरानी वैमनस्यता मिटाने का यह त्यौहार निःसंदेह बेमिसाल है। 

कोटद्वार में भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक धार्मिक संगठनों द्वारा होली के पवित्र त्यौहार पर सामाजिक सौहार्द्र के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तो मनाया ही साथ ही बुराईयों को मिटाने के लिए होलिका दहन से प्रत लिया। 
कोटद्वार में सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति ने जहां सीगड्डी जयदेव पुर में कुमाऊं व गढ़वाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होली के रंगारंग कार्यक्रमों से धमाल मचाया जिसके साक्षी कोटद्वार महापौर शैलेन्द्र रावत ने फूलों की होली खेलकर बने। वहीं कोटद्वार के समस्त वार्डों सहित मंदिरों के प्रांगण में भी होलिका दहन कार्यक्रम से बुराई को समाज से दूर करने का प्रण लिया। 

कोटद्वार के देवी मंदिर प्रांगण व चौराहे पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

संबंधित खबरें