मेनू
News

अवैध अंग्रेजी शराब के 60 पब्बे साथ एक गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

       अवैध अंग्रेजी शराब के 60 पब्बे  साथ एक गिरफ्तार

बुधवार प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिसआरक्षी विकास गैरोला पी0आर0डी0 मनोज द्वारा  रुटीन चैकिंग/गस्त के दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति पर शक होने पर रुकने को कहा तो वह घबरा गया। पुलिस द्वारा तलाशी करने पर उसके पास अवैध अंग्रेजी शराब के 60 पव्वे में मिले । अभियुक्त जयपाल सिंह उम्र-50 वर्ष) पुत्र रामकेश, निवासी- धनिष फार्म, सिम्बल चौड़ कोटद्वार, जनपद पौड़ी। को 60 पब्बे अंग्रेजी शराब ब्राण्ड 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY के साथ बीईएल पुल तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम धारा, 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें