मेनू
News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने खाली की सीट

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने खाली की सीट 

 विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा स्पीकर को दिया इस्तीफा 

  स्पीकर खंडूड़ी ने स्वीकार किया गहतोड़ी का इस्तीफा

देहरादून 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की विधानसभा सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया है जिससे भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री धामी ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भाजपा और मुख्यमंत्री धामी के लिए बहुत बड़ा राजनीतिक त्याग किया है। चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया। इस दौरान  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,  संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल  मौजूद रहे।

        विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें