गणतन्त्र दिवस पर लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के सदस्यों द्वारा मल्टीपल एक्टिविटी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्लब सदस्यों द्वारा चैरिटी स्कूल के प्रागंण में झण्डा फहराया गया.
डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट खुशी के तहत बच्चो के साथ क्लब सदस्यों ने स्टोरी, गाने, हसी मजाक के प्रश्न उत्तर और विभिन्न खेल गतिविधियां की। इसके साथ साथ एक क्लब सदस्या द्वारा बच्चों को मैजिक शो भी दिखाया गया . इस अवसर पर बच्चो को क्लब द्वारा कॉपी, किताबे, टिफिन और पेंसिल बॉक्स पुरूस्कार में दी गई और उन्हें अच्छे से पढ़ाई करने की बात कही गई
क्लब के सदस्य ला.पुनीत कंसल के जन्मदिन के अवसर पर बच्चो के साथ केक काटा गया और बच्चो को मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज ला.आशीष अग्रवाल, ला.डा एस के खट्टर, ला.रॉबिन सिंह, ला.पुनीत कंसल,ला.मनीष लूथरा, ला.ब्रिजेश, ला.प्रतीक अग्रवाल, ला.दिव्य कंसल, ला.प्रियंका बत्ता आदि मौजूद रहे।
लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा ई कचरा या इलेक्ट्रॉनिक कचरा कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ २९ जनवरी से
एस एस पी पौड़ी श्वेता चौबे करेंगी शुरुआत
लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी २९ जनवरी को कराएगा क्रिकेट टूर्नामेंट का अयोजन
लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा कोटद्वार में महत्वपूर्ण मुहीम की शुरुआत की जा रही है. क्लब द्वारा कोटद्वार शहर में ई-कचरा या इलेक्ट्रॉनिक कचरा कलेक्शन सेंटर की शुरुआत २९ जनवरी से होगी. ई कचरे के तहत कोई भी विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता है या बेकार हो चुका हो, इसमें काम करने वाली और टूटी-फूटी वस्तुएं शामिल हैं जिन्हें कचरे में फेंक दिया जाता है या चैरिटी पुनर्विक्रेता को दान कर दिया जाता है।
ई-कचरा में विशेष रूप से जहरीले रसायनों के कारण खतरनाक होता हैजो पर्यावरण और प्रकृति के साथ मानव समाज के लिए दिन पर दिन भयानक रूप ले रहा है. ई कचरा दफनाने पर भी मिट्टी में जहर फैलाने का काम करता है।लायंस डिग्निटी के डिस्ट्रिक गवर्नर ला.रजनीश गोयल के दिशा निर्देश पर कोटद्वार में एक collection drive की मुहीम चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा २९ जनवरी को क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा. दोनों कार्यक्रमों की कोटद्वार में SP Pauri के द्वारा इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया है कि २९ तारीख को सभी लोग अपने घर या ऑफिस में रखे ई-कचरा या इलेक्ट्रॉनिक कचरा अपने साथ ले कर आएं और इस मुहिम में बड़ चढ़ कर हिस्सा लें।
