भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती
कोटद्वार । महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति के जनक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी की 80वीं जयंती मनाई गई। गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम राजीव जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही एक सुर में उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जनों ने महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार की भर्त्सना की, हाल ही में कोलकाता, देहरादून, रुद्रपुर में हुए यौन उत्पीड़न और हत्या के दोषियों को तत्काल फांसी की मांग की , अपनी जान गंवाने वाली बेटियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। तत्पश्चात् एक संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायती राज के जनक, देश की सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को एक मजबूत दिशा दी थी। कहा कि संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंचायती राज, सूचना क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना, जवाहर नवोदय विद्यालय, महिलाओं के लिए आरक्षण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, दूरसंचार, अग्नि मिसाइल, दल-बदल विरोधी कानून, राष्ट्रीय एकीकरण, विदेश नीति समेत अनगिनत कल्याणकारी योजनाओं को भारत में धरातल पर लाने का इन्होंने काम किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी,मीना बचवान, जानकी बुडाकोटी, कमलेश्वरी देवी, सोनिया नेगी, शहनाज शमशीर, दान सिंह रावत, सतेंद्र सिंह नेगी, सूरभान सिंह नेगी, कुलवंत सिंह पुंडीर, आशाराम, बृजमोहन सिंह बिष्ट, मनीराम, होशियार सिंह बिष्ट,भारत सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, राजीव कपूर,शेलेंद्र सिंह रावत, अनिल वर्मा, साबर सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, ताजबर सिंह नेगी, धर्मेन्द्र, अनुज शामिल हुए।
गुलदार का निवाला बने बच्चे के परिवार को 50 लाख के मुवावजे की मांग
गुलदार को नरभक्षी घोषित करने को लेकर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ व ब्लाक कांग्रेस रिखडी़खाल ने दिया ज्ञापन
लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के रिखड़ीखाल क्षेत्र में विगत रक्षा बंधन को ननिहाल आए बच्चे को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने 19 अगस्त को ग्राम कोटा वि.खं. रिखणीखाल,पौड़ी गढ़वाल में 6 वर्षीय बालक के घर के आंगन से गुलदार द्वारा हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तहसीलदार रिखणीखाल के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया । गौरतलब है कि गुलदार/बाघ ने 6 वर्षीय बालक की हत्या की, काफी खोजबीन के बाद बच्चे का छत विक्षिप्त शव बरामद हुआ । पिछले 1 साल में क्षेत्र में यह छठी घटना है, जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र वासियों ने मांग की की हत्यारे गुलदार/बाघ को तत्काल नरभक्षी घोषित किया जाए व परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। अन्यथा ग्रामीणों की मांगों पर तत्काल विचार न करने की सूरत में क्षेत्रवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमोद सिंह, धीरेंद्र सिंह बिष्ट ,सुरजीत सिंह धनवीर सिंह ,नेत्र सिंह रावत, रघुवीर पटवाल, हीरा बिष्ट ,चंद्र मोहन ,संदीप विनोद रावत, स्वराज रावत, मनोज ध्यानी ,दिगंबर प्रसाद, संदीप रावत, हीरा रावत, आदि स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

