मेनू
News

चालान का अजब गजब है पुलिस का तरीका

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 चालान का अजब गजब है पुलिस का तरीका 

झंडा चौक पर अतिक्रमण करने वालों को छोड़ नियमों पर चलने वालों का किया जा रहा चालान 

निजी खुंदक के कारण भी हो रहे चालान



  कोटद्वार पुलिस को हमेशा चर्चाओं में रहना उसी तरह पसंद है जैसे नेताओं और फिल्मी कलाकारों को। शायद उसी का परिणाम है कि कोटद्वार पुलिस सप्ताह से लेकर महिने में कुछ ऐसा काम कर बैठती है कि लोगों का पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताना वाजिब जान पड़ता है। ऐसी ही एक घटना भले ही पुलिस को छोटी लगे परन्तु पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाने के लिए काफी है। मामला शुक्रवार दोपहर का है जब झंडा चौक के एन एच मार्ग और गोखले मार्ग के पास सफेद पट्टी के अंदर गोखले मार्ग के व्यवसाई राजीव अग्रवाल का पुलिस ने चालान काट दिया। जबकि उसी पट्टी पर फल व्यवसाई और एक जूस कार्नर को जो कि कई महीनों से अतिक्रमण किए हुए है उनका चालान नहीं काटा गया। पुलिस का दोहरा मापदंड आमजन को परेशान करने का लगता है। व्यवसाई का कहना है कि की पुलिस कर्मी जूस कार्नर में फ्री में जूस और फल का मजा लेते अक्सर देखें जा सकते हैं। जबकि फल और जूस कार्नर तो एन एच सहित गोखले मार्ग और झंडा चौक में अतिक्रमण किए हुए हैं परन्तु आजतक कोशिश पीरियड में भी इन पर कार्यवाही नहीं हुई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें