कांग्रेसियों का पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन
कोटद्वार। देशभर में लगातार हो रही पेट्रोल डीजल की बेलगाम बढ़ती कीमतों ने आमजन को खूश के आंसुओं से सरोबार कर दिया है। इसी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आहवाहन पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ ऐता पेट्रोल पंप पर जाकर धरना प्रदर्शन किया और मोदी सरकार से मांग की कि पेट्रोल व डीजल के दाम कम किये जायें । आम आममी निरन्तर बढ़ते दामों से परेशान है, भाजपा सरकार द्वारा निरंतर पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है, आज पेट्रोल 90 से 100 रुपये प्रति लीटर पहुच गया। इसका सीधा असर आम जनमानस की जेब पर पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज ऐता पेट्रोल पंप (दुगड्डा) पर एकत्रित होकर महिला काँग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला जी के नेतृत्व में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जयहरीखाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष होशियार सिंह नेगी जी, अतीत थापा जी, युवा काँग्रेस लैंसडौन विधानसभा अध्यक्ष सौरव नेगी जी, आलोक मोहन, शैलेश रावत, गौरव पुंडीर, मोहम्मद दानिश समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेट्रोल डीजल एवँ खाद्य सामग्री ,खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से आहत कांग्रेसियों का प्रदर्शन
कोटद्वार।पेट्रोल डीजल एवँ खाद्य सामग्री सहित खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों को लेकर कोटद्वार कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। आसमान छूती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा जबर्दस्त प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार से कीमतें कम करने की माँग की गयी ।मोटाढाक स्थित पैट्रोल पम्प पर कांग्रेसजन एकत्रित हुए तथा उन्होने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार से बढती कीमत कम करने की माँग की।पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि पिछ्ले सात सालों में मंहगाई दुगुनी तिगुनी ही गई जिसका आर्थिक बोझ आम आदमी को उठाना पड़ा रहा है।भाजपा ने 2014 के आम चुनावों में मंहगाई कम करने के झूटे वादे कर सत्ता हथियाई है।लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मंहगाई कम होने के बजाय और अधिक बढ़ गई।पैट्रोल डीजल के दाम दाम दो गुने हो गये एलपीजी सिलेंडर के दाम तिगुने हो गए हैं जबकि कच्चे तेल के दाम कम हो गया है फिर भी सरकार लगातार कीमतें बढा रही है।मोदी सरकार जनता के खून का एक एक बूंद निचोड ने का काम कर रही है।सरकार यदि मंहगाई कम नही करती है तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सडकों पर संघर्ष कर भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
कार्यक्रम के अन्त में स्वर्गीय जगमोहन सिंह नेगी,तेजपाल पटवाल सहित कई दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रदर्शन करने वालों में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के अतिरिक्त मोटाढाक न्याय पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह नेगी,सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा,देवेन्द्र भट्ट,जिला महामंत्री विनोद नेगी,विनोद रावत,शुभलोक रावत,तीरथ रावत,जगमोहन नेगी,विनीता भारती,महेश शाह,राजेन्द्र सिंह,मदन लाल,विजेंद्र रावत,गोविंद सिंह,मनोहर नेगी,नीरज शर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।



