मेनू
News

गौरव सैनानी जन कल्याण समिति, रुड़की का द्वितीय स्थापना दिवस

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 गौरव सैनानी जन कल्याण समिति, रुड़की का द्वितीय स्थापना दिवस 

 रूड़की। पूर्व सैनिकों के गौरव सैनानी जन कल्याण समिति, रुड़की के द्वितीय स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर  पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के उत्तराखंड अध्यक्ष सूबेदार महेंद्र पाल सिंह रावत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं पूरे उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों, वीर माताओं और उनके आश्रितों को संगठित होकर उत्तराखंड के सामाजिक उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान करता हूं। वर्तमान में उत्तराखंड की जनता की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पूर्व सैनिकों को आगे आना होगा। हमें उत्तराखंड का नेतृत्व करना होगा और भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, और संवैधानिक दोहन को रोकना होगा।
हमें एक ऐसी पारदर्शी सरकार की आवश्यकता है जो युवाओं और मातृशक्ति की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक भागीदारी को सुनिश्चित कर सके। आइए, हम सब मिलकर उत्तराखंड को अपने सपनों का प्रदेश बनाने के लिए काम करें। एकजुट होकर, हम उत्तराखंड के भविष्य को बदल सकते हैं और एक नए युग की शुरुआत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें