पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने की कवायद शुरू
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कृषि विभाग, समाज कल्याण, पंचायतीराज, उद्योेग, बाल विकास विभाग व ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ को निर्देश दिये कि बुनियादी स्तर पर आवश्यक तैयारी पूर्ण करते हुए किसी एक उत्पाद के विक्रय का मॉडल तैयार कर उसके परिणाम जो आएंगे उसे 20 दिन में प्रस्तुत करें। जिससे बेहतर परिणाम आने पर अन्य उत्पादों की भी उसमें शामिल किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोई ऐसा फार्म नहीं है जिसके माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ग्रामीण उत्पादों की सामाग्री को विक्रय किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता द्वारा जो उत्पाद बनाया जाता है उसके लिए ई-मार्केटिंग का उपयोग किया जाय। उन्होंने संबंधित संस्था को कहा कि उत्पाद का एक मॉडल तैयार करें तथा उसमें सुझाव भी सामिल करें। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा जो उत्पाद तैयार किये जाते हैं उसकी बिक्री हेतु कार्य किया जाएगा। जिससे ग्रामीण उत्पादों को राज्य व देश में बढावा मिल सकेगा, साथ-साथ उनकी आय में भी बढोतरी हो सकेगी। इस दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्व, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ विशाल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ जनपद में हो रहे पुलों व मोटर मार्गों के संबंध में बैठक
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ जनपद में हो रहे पुलों व मोटर मार्गों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने पीएमजीएसवाई अधिकारियों से पुलों व मोटर मार्गों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मार्गों व पुलों का कार्य प्रगति पर है उनमें तेजी लाते हुए समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जो मोटर मार्ग बारिश से बंद है उन्हें तत्काल सुचारू करें, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो कार्य सितंबर माह तक पूर्ण होने हैं उनकी प्रगति बढ़ाएं। कहा कि जिन कार्यों का दोबारा से टेंडर होने हैं उसकी प्रक्रिया जल्द करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पुलों व मार्गो का जो लक्ष्य दिया गया है उन्हें समय पर पूर्ण करें।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एसके वसिलियान, अधिशासी अभियंता एमएस यादव, जोगिंद्र, एसके ममगांई सहित अन्य उपस्थित थे।
कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का पांचवा दिन, 4756 में से 4375 हुए शामिल
पौड़ी गढ़वाल की तीन तहसीलों सहित रूद्रप्रयाग के अग्निवीरों ने लिया भाग
कोटद्वार में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली के पांचवे दिन (23 अगस्त, 2022), पौड़ी गढ़वाल जनपद की 3 तहसीलों (पौड़ी, कोटद्वार और रिखनीखाल) के 4756 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। दिन में कुल 4374 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63,360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने सहायता प्रदान की है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं।
उत्तराखंड राज्य भर में भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

