मेनू
News

किसानों और पूर्व सैनिकों पर खनन माफियाओं का कहर

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 लोक संवाद टुडे की खबर का असर, जल संस्थान की नींद खुली, शुरु  की कार्यवाही।



लोक संवाद टुडे लगता जनता की खबरों का प्रिय पोर्टल बनता जा रहा है इसी के चलते कल लोक संवाद टुडे द्वारा जल संस्थान और नगर निगम कोटद्वार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए खबर लगाई थी कि पेयजल का पानी सीवर लाइन में सप्लाई हो रहा है। जिसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 1 महीने से लगातार की जा रही थी परंतु कोई कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता लोग संबाद टुडे की टीम से मिला और अपनी पीड़ा बताई । लोक संवाद टुडे टीम ने जनता की खबर को हाइलाइट करते हुए लोक संवाद टुडे की न्यूज़ में “जल संस्थान की कान में जूं नहीं रेंग रही” के नाम से खबर चलाई थी जिसका मंगलवार को असर देखने को मिला और जल संस्थान द्वारा सीवर लाइन और पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए कार्यवाही  शुरू कर दी गई।

किसानों और पूर्व सैनिकों पर खनन माफियाओं का कहर

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में वार्ड पार्षद धीरेंद्र नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने खनन भंडारण के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र से और आबादी के बीच से खनन भंडारण हवा हटाया नहीं गया तो वह एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बताते चलें कि वार्ड नंबर 3 में 98% से अधिक किसान और पूर्व सैनिक रहते हैं लगातार 1 वर्ष से पूर्व सैनिक और किसान वार्ड नंबर 3 के आबादी के बीच से खंनन भंडारण हटाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं जिसमें वर्तमान विधायक और पौड़ी जिले के सांसद ने भी भंडारण स्वामियों को और प्रशासन को क्षेत्र से भंडारण हटाने और बंद करने की मौखिक अनुमति दी थी, परंतु लगता है कि खनन भंडारण के माफिया शासन प्रशासन और विधायक और सांसदों से भी ताकतवर हैं। आप कह सकते हैं कि वे उनसे भी ज्यादा पावरफुल है। किसान हितों और पूर्व सैनिकों की हितों की बात करने वाली भाजपा सरकार जब किसानों और पूर्व सैनिकों पर ही कहर बरपाने के लिए तैयार है तो बाकी दुश्मनों की क्या जरूरत है…..? वहीं सूत्रों से पता चला है कि कुछ क्षेत्रीय पूर्व जनप्रतिनिधि भी  खनन माफियाओं से मिलकर किसानों और पूर्व सैनिकों की रणनीति को तोड़ने की जुगत भिड़ा रहे हैं। लेकिन मंगलवार को वार्ड नंबर 3 के पार्षद धीरज नेगी और महिला शक्ति ने यह जता दिया कि वह अब जनप्रतिनिधियों के झांसे में नहीं आएंगे और जब तक वार्ड नंबर 3 से खनन भंडारण नहीं हटेगा तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान भी क्यों ना चुकानी पढ़े। प्रदर्शन  करने वालों में क्षेत्रों के 98% से अधिक महिला पुरुष शामिल थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड नंबर 3 के पार्षद धीरज नेगी के साथ मालती देवी उमा देवी अंजू देवी सुनीता देवी यमुनोत्री देवी नीमा देवी मीना देवी संपत्ति देवी वंदना चौहान रंजना देवी पूनम देवी बीना देवी बबली देवी कमला देवी सुरेंद्र सिंह जगदीश सिंह नेगी मनमोहन सिंह नेगी शिव चरण सिंह पवन सिंह राजेंद्र सिंह गोपाल जखमोला हेमा ममता रेनू कमला देवी आशु देवी लक्ष्मी देवी रश्मि देवी देवी श्रीदेवी राखी देवी ममता बिष्ट वीरेंद्र सिंह मातबर सिंह राजेंद्र सिंह जसवंत सिंह ने सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें