रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
बारिश बनी देवी रोड कोटद्वार के लिए आफत
गौनियाल मार्केट के समीप नहर चोक होने से घरों में घुसा गंदा पानी
कई बार शिकायत करने पर भी नहर की नहीं हो रही सफाई
सिंचाई विभाग व नगर निगम को इंतजार है बीमारी प्रकोप का
कोटद्वार। बरसात होते कोटद्वार नगरनिगम व सिंचाई विभाग की बरसात को लेकर की गई तैयारी की पोल खुलती नजर आ रही है। सिंचाई विभाग वैसे भी इस वर्ष अपने कार्यों से कोटद्वार खूब वाहवाही लूट रहा है।
वहीं नगर निगम कोटद्वार भी अपनी सफाई व्यवस्था को लेकर वर्तमान कार्यकाल में कोटद्वार की जनता से खूब आशीर्वाद बचन ले रहा है।
पहले सिंचाई विभाग के हाई प्रोफाइल शिक्षित इंजीनियरों की इंजीनियरिंग का नहरों का हाल ए बयां करते हैं – नं.1- पूर्वी खोह नहर जो ग्रास्टनगंज वार्ड नं 1 से वार्ड नं 3 स्नेह कोटडीढांग तक बनी है,जब से बनी यह पांच करोड़ से बनी नहर लगभग पांच से छः जगह सिंचाई विभाग के होनहार इंजिनियरों की इंजीनियरिंग बता चुकी है। कोटद्वार में जितनी बार बरसात हुई उतनी बार इस नहर का नक्शा बदल गया।
सोमवार की बारिश ने एक बार फिर कोटडीढांग में नहर का नक्शा बदला है तो,स्नेह मल्ली में भी खोह नदी पर बनी सुरक्षा दीवार ने भी नई इबारत लिख दी है। वहीं कोटद्वार के पाश इलाके देवी रोड को तो बरसात ने गंगा नदी बना दिया वहीं देवी रोड़ से सटी नहर सिंचाई विभाग के लिए खिलौने का काम कर रही है। कभी नहर पर स्लैब डालकर बंद कर दिया जाता है तो कभी खोल दिया जाता है परन्तु सफाई के नाम पर नींद में घोड़े बेचकर सो जाते हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार की बारिश में गौनियाल मार्केट के समीप देखने को मिला। गृहस्वामी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कई बार वे इसकी शिकायत मौखिक व लिखित भी दे चुके हैं परन्तु उन्हें आश्वासन का लिफाफा पकड़ा दिया जा रहा है। घर में बार-बार पानी घुसने से दोनों पति-पत्नी बीमार रहने लगे हैं।
वहीं नगरनिगम कोटद्वार की सफाई व्यवस्था भी भगवान के बाएं अब सफाई कर्मियों के नेताओं पर निर्भर है। सफाई करने को कह दो तो नेतागिरी, शिकायत करो तो संगठन की नेतागिरी अब शिकायत किस्से की जाए,कौन समाधान करें….! पार्षद तो अब बिल में घुसकर भड़कते नजर आ रहे हैं तो नगरनिगम प्रशासन भी सफाईकर्मियों और पार्षदों की जुगलबंदी का नजारा देखकर काम करता नजर आ रहा है।
कोटद्वार स्टेशन रोड पर बरसात से डैमेज सीवर लाइन के कारण सड़क का रामनाम सत्य…..!
