रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
- कोरोनावायरस संक्रमण के चलते फूलों की घाटी को 1 जून से नहीं खोलने का निर्णय वन विभाग ने लिया है। स्थिति सामान्य होने पर इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा कि फूलों की घाटी को खोला जाए या नहीं। 12000 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली फूलों की घाटी आपने सैकड़ों प्रजाति के फूलों को लेकर पर्यटकों को अपनी और खीचने में हमेशा कामयाब रही है।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने प्रधानमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुझाव दिया कि कृषि और वामिकी से अर्थ व्पवस्था को पटरी पर ला सकते हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री ने आर्थिक व्यवस्था सुधारने पर चर्चा की थी प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जाए इसके लिए सुझाव मांगे थे।
- सरकार ने शहरी क्षेत्रों में निर्माण के कार्यों को अनुमति दे दी है, लेकिन उसके साथ शर्त भी लगाई है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर निर्माण स्थल पर ही रहेंगे।
- पोडी जिले में सेब के बगीचे धरती पर उतारने का धीरज सिंह गब्र्याल का सपना साकार होता नजर आने लगा है। कोरोनावायरस काल में डीएम गब्याल द्वारा जिले के किसानों को 10,000 सेब की पौधे वितरित किए गए थे, जो अब बगीचे के रूप में परिवर्तित होने लगे हैं। सेब के बगीचे खिर्सू के बरखेड़ा में ब्लाक पोडी के सिरौली में माडा खाल में पाबो ब्लाक के कलुण,पोखडा के वीणा मल्ली में नैनीडांडा के सिली मल्ली में बीरोंखाल ब्लॉक के मटकुंडा में और राजकीय उद्यान पटेलिया में भी सेब के पेड़ लगाए गए हैं।
- विश्व भर में संक्रमित लोगों की संख्या 30 लाख से ज्यादा।
- इंग्लैंड के प्रधानमंत्री इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन स्वस्थ होकर संभाला अपना कार्यकाल।
- एमएसएमई क्षेत्र को सरकार राहत देने की तैयारी में जुट गई है। कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को राहत देने के लिए उसकी परिभाषा बदलने पर विचार किया है। सरकार उस नियम में बदलाव करने जा रही है जिसके तहत इस सेक्टर में निवेश ज्यादा होगा और देश में मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
- महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 8000 के पार। दिल्ली और यूपी की हालत भी नाजुक। तेलंगाना भी हजार संक्रमित वाला नवा राज्य बना। राज्य सरकारें लगातार लॉक डाउन का पालन कराने में हो रही नाकामयाब। सरकार द्वारा लाख समझाने के बावजूद भी लोग सड़कों पर उतरने से बाज नहीं आ रहे। जिसके चलते सरकार को अब 3 मई के बाद भी लाक डाउन बढ़ाने पर पुनर्विचार करना होगा।
- कोरोनावायरस संक्रमण में उत्तराखंड में स्थिति सामान्य अभी तक कोरोनावायरस की संख्या 51 तक पहुंची।
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई इस मुहावरे को साकार किया है दुबई में एक 4 साल की बच्ची ने जी हां इस बच्ची ने पहले तो कैंसर को पराजित किया उसके बाद यह बच्ची कोरोना पॉजिटिव निकली लेकिन देखी ईस्वर की कृपा बच्ची ने कोराना को हराकर एक नया जीवन पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी नाम की यह बच्ची 1 अप्रैल से दुबई के अस्पताल में कोराना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी। 20 दिन तक अस्पताल में कोरोनावायरस से संघर्ष करती रही आखिर में आखिर में कोरोना को मात देकर सशकुसल घर पहुंच गई है।