मेनू
News

भूमि संरक्षण विभाग और हंस फाउंडेशन मिलकर कर रहे पर्यावरण बचाने की मुहिम

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 भूमि संरक्षण विभाग और हंस फाउंडेशन मिलकर कर रहे पर्यावरण बचाने की मुहिम


विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि संरक्षण वन विभाग के चैलूसैंण रेंज में   पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मैं भूमि संरक्षण वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी विशन दत्त जोशी  द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर विभिन्न पर्यावरण विद्वो और पर्यावरण के लिए चिंता करने वाले लोगों ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अनावश्यक प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं, प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाने का काम करें। हंस फाउंडेशन के कम्युनिटी समन्वयक सतीश बहुगुणा  और कम्युनिटी ऑर्गेनाइजेर सूरज कुमार ने जानकारी दी कि हंस फाउंडेशन द्वारा वनो को आग से बचाने के लिए फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और फायर फाईटरो द्वारा लगातार वनों को बचाने के लिए काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वन रैंज के उपराजि. चंद्र मोहन सिंह, वन दरोगा उम्मेद सिंह,सुरमान सिंह,संजीव रावत ,मनीष सिह,रश्मि खत्री,वन आरक्षी अंकित नेगी, जावेद, कुलवीर, चंडीप्रसाद,हंस फाउंडेशन के स्वयं सेवकों में नीलम रावत, संगीता देवी,सुनिल कुमार ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वन पंचायत सरपंच सुराडी जगदीश्वरी देवी,वन पंचायत सरपंच बागी प्रदीप सिंह ग्राम प्रधान शोभा देवी व क्यार  ,पाली व सुराडी के सदस्यों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को वनों में आग लगने की हानियों के बारे में जानकारी दी गई तथा बनो  को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की व हंस फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के लिए क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं वन विभाग और भूमि सर्वेक्षण विभाग के हंस फाउंडेशन के साथ सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में वन क्षेत्राधिकारी विशन दत्त जोशी  लोगों को पर्यावरण संतुलन के लिए भूमि संरक्षण  विभाग द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारियां साझा कीतथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा विभाग के साथ सहयोग करने का धन्यवाद किया। 

स्पीकर खंडूड़ी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया फलदार वृक्षों का वितरण

देहरादून 5 जून| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास के परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि घर में होने वाले किसी भी शुभ पर्व पर हम पौधारोपण से उस कार्य की शुरुआत करें ताकि हमारे व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण जुड़ सकें|

       इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित सभी प्रदेशवासियों से पौधे लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को रोकने की दिशा में जनचेतना जाग्रत करने तथा सहयोग करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि धरती पर मानव, समाज और प्राणी जगत के स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें