कोटद्वार में लॉक डाउन का उड़ाया जा रहा मजाक
कोटद्वार मेंलॉक डाउन का जिस प्रकार मजाक उड़ाया जा रहा है वह आने वाले समय में कोटद्वार ही नहीं पूरे गढ़वाल पर भारी पड़ सकता है। इस बात का उदाहरण तब देखा जा सकता है जब सुबह से 1:00 बजे तक कोटद्वार के झंडा चौक में बाइकों का जमावड़ा दुकानों के आगे और झंडा चौक चौराहे के चारों तरफ लगा होता है। बिना वजह घूमने वालों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कई लोग तो ऐसे हैं जो हाथ में थैला लिए तो होते हैं परंतु उसमें सामान नहीं होता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो झंडा चौक से लाल बत्ती, लाल बत्ती से तहसील फिर झंडा चौक स्टेशन के चक्कर ही लगाते नजर आ रहे हैं। इस बात का अगर उदाहरण देखना हो तो आप कोटद्वार के झंडा चौक पर मात्र आधा घंटा खड़ा होकर इसका नमूना देख सकते हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा भी बताया गया कि रोजाना कुछ ऐसे चेहरे हैं जो हाथों में खाली थैला लिए घूम रहे हैं तो कुछ बाइकों में घूम रहे हैं, उन्हें भी रोजाना बिना वजह सड़कों पर इधर-उधर घूमते ही देखते हैं। अब तो उनके पास यह अधिकार भी नहीं है कि वह 4:00 बजे से पहले ही इनको रोक ले। हां 4:00 बजे के बाद कोटद्वार में सन्नाटा जरूर रहता है, परंतु सुबह से जो भीड़ कोटद्वार में दिखाई देती है वह निसंदेह कोटद्वार के लिए आने वाले समय में बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकती है। इसलिए लोक संवाद टुडे परिवार कोटद्वार के उन लोगों से अपील करता है जिनका बाजार में कोई काम नहीं, बिना वजह घर से ना निकले अपने परिवार को बचाएं, समाज को बचाएं, देश को बचाएं। कोटद्वार को सुरक्षित और कोरोनावायरस से मुक्त करने में अपना योगदान दे।
कीर्तन मंडली ने दिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹21000
कोटद्वार के जौनपुर स्थित ओम कीर्तन मंडली की महिला सदस्यों ने उप जिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹21000 की सहायता प्रदान की है। कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा बताया गया कि उनकी कीर्तन मंडली का उद्देश्य है कि उनके राज्य में और कोटद्वार में कोई गरीब मजदूर, जरूरतमंद भूखा ना सोए। उनके बच्चों को दूध और खाने की कमी ना हो। इसलिए उनके द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21000रुपये की धनराशि भेंट की जा रही है। भविष्य में भी उनकी कीर्तन मंडली अगर आवश्यकता पड़ी तो धन और मन से वह निस्सहाय गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
कीर्तन मंडली ने दिए ₹21000 सीएम राहत कोष में


