मेनू
News

कोटद्वार में जानवरों के लंपी रोग को लेकर पशुपालन विभाग लापरवाह

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   कोटद्वार में जानवरों के लंपी रोग को लेकर पशुपालन विभागव पशु चिकित्सालय लापरवाह 

 कोटद्वार। पशुओं में विशेष कर गौवंश पर घातक और गंभीर बीमारी को लेकर पशुपालकों में दहशत मची हुई है। पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में भी बीमार ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। पशुओं में फैली गंभीर बीमारी को लेकर कोटद्वार का पशुपालन विभाग, चिकित्सालयों के चिकित्सक और उनके द्वारा बीमारी को नियंत्रित करने वाली टीमों का अतापता नहीं। वहीं राज्य का पशुपालन विभाग का मंत्रालय से लेकर मंत्री भी लगता है केवल हवा में घोषणाएं कर रहे हैं। पशुपालन विभाग के मंत्री द्वारा लंपी रोग के नियंत्रण हेतु एक हैल्पलाइन नंबर जारी किया है जो केवल विभाग में स्वागत है तक सीमित नजर आ रहा है। कोटद्वार पशु चिकित्सालय में लंपीरोग रोकथाम के अभीतक वैक्सीन उपलब्ध नहीं। चिकित्सकों द्वारा एक पाउडर व कुछ गोलियां पैरासिटामोल व विटामिन की दी जा रही हैं। गांवों में तैनात पशुधन अधिकारी कुछ एंटी इंजेक्शन के नाम 250 से 300 ले रहे हैं जिससे पशुओं की बीमारी में कोई प्रभाव नहीं हो रहा, दोबारा मोबाइल पर सूचित करने पर या मोबाइल रिसीव नहीं किया जाता या फिर रिसीव करने के बाद पशुपालकों को लटका कर रख दिया जा रहा। पशुपालक सरकार की योजना, चिकित्सकों की लापरवाही और पशुधन अधिकारियों की खामियों के चलते दर दर भटकने को विवश हो रहा है। जिस पशु से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा उस पशु को वह पशुपालन विभाग  चिकित्सालयों की खामियों से तिल तिल मरते हुए देख कर खून के आंसू बहाने को विवश है। पशुपालकों को पशुओं की इस जानलेवा बीमारी से राहत मिलेगी या नहीं यह तो अब भगवान भरोसे ही दिखाई दे रहा है।

संबंधित खबरें