मेनू
News

कोटद्वार में साप्ताहिक कर्फ्यू का रहा असर, पसरा रहा सन्नाटा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में साप्ताहिक कर्फ्यू का रहा असर,  पसरा रहा सन्नाटा 

कोटद्वार । देश और राज्यों में कोराना महामारी ने आमजन से लेकर वीआईपी को हिला कर रख दिया है। उत्तराखंड में भी कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है जिसे को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में रविवार को कोविड कर्फ्यू का आदेश किया गया है । कोटद्वार में भी कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए रविवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैदी से जुटी रही।अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूम रहे लोगों को पुलिस वापस भेजती रही । एएसपी मनीषा जोशी, से लेकर सीओ अनिल जोशी, कोतवाल एन एस बिष्ट, एस आई प्रदीप नेगी, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने पूरी मुस्तैदी के साथ शहर की कर्फ्यू की व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। साथ ही कोविड-19 का पालन ना करने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई‌।इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से बाहर रखा गया है ।

शहर में आवश्यक सेवा वाली दुकानों को छोड़ सभी दुकान बंद रही ।हालांकि सड़कों पर बेवजह लोगों की आवाजाही देखने को मिली ।कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं बनाई हुई थी । पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे दो पहिया व  चौपहिया वाहन सवारों को वापस घर भेज दिया । स्टेशन रोड़, देवी रोड व बद्रीनाथ मार्ग में कर्फ्यू और पुलिस सख्ती के चलते सन्नाटा पसरा दिखाई दिया । शहर के छोटे बड़े व्यापारियों ने भी साप्ताहिक बंदी में सहयोग किया।

 कोटद्वार नगर निगम ने साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजारों-सार्वजनिक स्थलों को कराया सेनेटाइज

 कोटद्वार । कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में कोरोना की तेजी से फैल रही चेन को ब्रेक करने को नगर निगम की टीमें रात और दिन में बाजार, सार्वजनिक स्थल, कोरोना संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कर रहीं हैं।  रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन ने नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों को सेनेटाईज किया। कोटद्वार नगर निगम प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों, शहर के गोखले मार्ग कॉपलेक्स, मंदिर, बस स्टेंड टैक्सी स्टैंड बाजार चौकी लाल बत्ती  सहित विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजेशन कराया गया। आयुक्त शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण काफी बढ़ चुका है, ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। हाथों को धोने, फेस मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाकर रखने की सलाह भी नगर आयुक्त ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं पर सेनेटाइजेशन करने वाली टीम नहीं आई है तो निगम को अवगत कराये ।

सेेेेेेेेनेेटाइज करते नगर निगम कर्मी  

संबंधित खबरें