मेनू
News

कोटद्वार में मस्जिद निर्माण की अफवाह ने पुलिस और प्रशासन के उड़ाए होश

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

    कोटद्वार में मस्जिद निर्माण की अफवाह ने पुलिस और प्रशासन के उड़ाए होश 

    निर्माण स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य 

 मस्जिद निर्माण की खबर से आग-बबूला हुए हिन्दू संगठन 

  निर्माण स्थल पर हिन्दू संगठनों ने मस्जिद निर्माण पर उठाए सवाल 


  कोटद्वार। नगरनिगम कोटद्वार में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कुछ घटित हो जाता है जिससे शहर की हवा में जहर घोलने का प्रयास हो जाता है। कभी बछड़े का सिर काटकर कुछ फिकरापरस्त लोगों द्वारा शहर की फिजा खराब करने का प्रयास होता है,कभी बीच बाजार में निर्माणाधीन भवन में तहखाने और मस्जिद निर्माण की अफवाह फैलाकर शहर की आबोहवा में जहर घोलकर दो समुदायों के बीच दूरियां बढ़ाने की भरसक कोशिशें की गईं। वह तो कोटद्वार की शिक्षित जन समुदाय को कोटि-कोटि नमन है जो मामले की गंभीरता को समझते हुए जहर का काट निकालने में कामयाब हुई और शहर की आबोहवा में जहर घोलने से बचा लिया। वहीं प्रशासन और पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को शीघ्र सुलझा लिया।

  ऐसा ही कोटद्वार शहर की हवा में मंगलवार को जहर  फैलाने का प्रयास किया गया। मामला गाडीघाट सिद्धबली मार्ग का जहां कोटद्वार के एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा तो कुछ लोगों द्वारा उसे मस्जिद निर्माण का नाम दिया जाने लगा। जब यह खबर हिन्दु संगठनों को मिली तो वे निर्माण स्थल पर पहुंच कर मस्जिद निर्माण न होने देने की बात पर अड़ा गए और निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनाया। पुलिस तक भी जब  मस्जिद निर्माण की सूचना मिली तो फौरन पुलिस दल-बल के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण स्थल पर हो रहे हंगामे को रोका और जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।

संबंधित खबरें