रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
पुरानी पेंशन की मांग करने वाले कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय समाचारपत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का बहिष्कार किया शुरू
सरकार के दबाव में दिल्ली में लाखों कर्मचारियों के आंदोलन को कवरेज नहीं करने का लगाया आरोप
कर्मचारी नेताओं को मिडिया के प्रभारियों के फोन आने शुरू
कर्मचारियों ने गोदी और डरपोक मिडिया को सबक सिखाने के लिए समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक चैनलों को खरीदना और रिचार्ज करवाना किया बंद
कर्मचारियों का ऐलान हमारे आंदोलन के बहिष्कार की कीमत चुकानी पड़ेगी राष्ट्रीय मिडिया को।
शोसल मिडिया और यू ट्यूब चैनलों पर भरोसा जताया।
कोटद्वार नगरनिगम के बरामदों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, नींद में नगरनिगम
नगरनिगम ठेली फड हटाने तक सीमित
गैरों पर सितम अपनों पर मरहम की नीति पर नगरनिगम कोटद्वार।
पुराना कोटद्वार बाजार के बारामदे चड़े अतिक्रमण भेंट
ड्रामेबाजी तक सीमित नगरनिगम कोटद्वार अतिक्रमण हटाने में
सिद्धबली मार्ग भी अतिक्रमण की भेंट चढा, सड़क पर बने खोखे नगरनिगम की ईमानदारी का नमुना
कोटद्वार में नगरनिगम बाजार में अतिक्रमणकारियों को जमकर खुली छूट दिए हुए है। शहर के बाजारों में जो कभी बारामदे कभी दूरदराज से आए खरीदारी करने, हास्पिटल में मरीजों को दिखाने, सर्दी-गर्मी व बरसात में थोड़ा विश्राम के लिए शरणस्थली का काम करते थे, वही बारामदे नगरनिगम के अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से लालची अतिक्रमणकारियों को शह देकर आमजनता का सुख चैन बरबाद कर रहे हैं। वहीं लोभी अतिक्रमणकारियों द्वारा नगरनिगम प्रशासन को धनबल से ऊंगलियों पर नचाकर रखा हुआ है। कोटद्वार का पुराना बाजार व सिद्धबली मार्ग जो नगरनिगम कार्यालय से चंद कदमो की दूरी पर है इसका उदाहरण कहा जा सकता है। बाकी शहर को कौन पूछने वाला जब दिए तले ही अंधेरा हो।