मेनू
News

नोटों की बारिश, देखने सुनने वाले हैरान…!

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 नोटों की बारिश, देखने सुनने वाले हैरान…! 

   पूरे संसार में भारतीय शादियों की परम्परा अनोखी, दिलचस्प और शानोशौकत की मिशाल मानी जाती हैं. जिस प्रकार भारत में कोस कोस पर पानी,कोस कोस पर वाणी की कहावत विशेषता रखती है उसी तरह भातीय संस्कृति भी अलग अलग प्रांतों में भिन्नता में एकता के साथ विशेष छटा बिखेरती नजर आती है. भारतीय संस्कृति में प्रत्येक धर्म,जाति, सम्प्रदाय की शादियों की परम्परा और शानोशौकत देखते ही बनती है.

आज हम आपको एक ऐसी ही शादी की शानोशौकत के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ बाराती नाच गाना छोड़ नोटों की बारिश में उलझे रह गए और दूल्हे को भी भूल गए.मामला सोशल मीडिया पर एक  गुजराती शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान ही रह जाएंगे. ट्विटर पर @akshayhspatel नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में शादी समारोह में लोगों ने घर की छत से लाखों रुपये के नोट उड़ाते देखे . टाइम नाऊ न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये चौंकाने वाला वीडियो गुजरात के केकरी तहसील के सेवड़ा अगोल गांव का है. बताया जा रहा है कि यहां एक पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी हो रही थी. इस दौरान दूल्हे के रिशतेदार ने खुशी में नोटों की बौछार कर दी. शादी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर नोटों की बारिश देखकर हैरान हो रहे हैं.

टाइम नाऊ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक गांव के पूर्व सरपंच के बेटे और उसके भाई के शादी का समारोह चल रहा था. वीडियो में परिजन बालकनी और छत से 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोट फेंकते देखे जा सकते हैं. वीडियों में नोटों को हवा में उड़ता देखा जा सकता है. वहीं समारोह के दौरान गाने की बीट पर डांस कर रहे मेहमान लोग नोटों को उठाते भी देखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है. हालांकि गुजरात में नोटों और गहनों की बौछार करने की ये घटना कोई पहली नहीं है. कुछ साल पहले ऐसी ही एक घटना का एक और वीडियो गुजरात के वलसाड से सामने आया था, जहां एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान गायकों पर तकरीबन 50 लाख रुपये की बौछार की गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो फेमस लोक गायिका गीता राबर और बृजराजदान गढ़वी पर एक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने 10, 200 और 500 रुपये के नोटों की बौछार कर दी थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें