कोटद्वार में राईका कोटद्वार में हुवा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
रिपोर्टर: AuthorAugust 5, 2026
कोटद्वार में राईका कोटद्वार में हुवा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
कोटद्वार/पौड़ी/26 नवम्बर, 2022ः शनिवार को कोटद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज में विधानसभाग अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाये गये तथा लोगों को जनहित की अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हुई विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन भरे गये तथा मौके पर ही मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता का सत्यापन किया गया, साथ ही दिव्यांग पेंशन आवेदन फार्म भी भरवाये गये। मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनपद के बहुत से विभागों द्वारा अपने माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभाविंत किया। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में सम्मलित किया गया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से लाभाविंत करने, समय-समय पर ऐसे शिविर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करने के निर्देश दिये। जिससे लोगों को अपने छोटे-मोटे कार्यो के लिए अनावश्यक रूप से जनपद मुख्यालय की दौड़ ना लगानी पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्मय से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न औपचारिक्ताओं को पूरा करने के लिए एक ही स्थान पर विभागीय अधिकारी और कार्मिक उपलब्ध होते हैं, जिससे लोगों को सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर समाज कल्याण के माध्यम से विभिन्न पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए मौके पर मेडिकल बोर्ड को भी आमंत्रित किया गया था। जिससे मौके पर ही दिव्यांगता की स्थिति का निर्धारण होने से अधिक लोगों को दिव्यांग पेंशन की परिधि में लाभ मिल पायेगा।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग के पास 150 से अधिक पेंशन से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण करते हुए उस पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, डेयरी, राजस्व विभाग, जिला सैनिक कल्याण विभाग, सेवायोजन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(शहरी-ग्रामीण), नगर निगम कोटद्वार, जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी, बाल विकास विभाग, सहकारिता, पर्यटन, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये तथा लोगों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई व योजनाओं से लाभाविंत भी किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, अध्यक्ष मंडी परिषद कोटद्वार सुमन कोटनाला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, उद्यान विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कार्मिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उत्तराखंड विधि कांग्रेस हाई कोर्ट शिफ्ट करने का विरोध
कोटद्वार:- उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किये जाने के विरोध मे उत्तराखंड विधि कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
पूर्व राज्यमंत्री व एडवोकेट जसबीर राणा के नेतृत्व मे स्थानीय अधिवक्ताओ द्वारा तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया तथा गैरसैण अथवा कालागढ मे उच्च न्यायालय स्थापना की मांग के साथ साथ गढवाल मे एक अतिरिक्त बेंच खोलने की मांग की है।
उन्होंन कहा कि हल्द्वानी मे उच्च न्यायालय के स्थापना से अधिवक्ताओ एवं वादकारियो को कोई विशेष फायदा नही होगा। क्योंकि सुदूर उत्तरकाशी, चमोली,हरिद्वार वाले अधिवक्ता वादकारियो समय के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पडता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना पर्वतीय क्षेत्रौ की बिकास की अवधारणा को लेकर बना था तथा महत्वपूर्ण संस्थानो की स्थापना भी पर्वतीय क्षेत्र मे तथा गढवाल एवं कुमाऊ मण्डल के मध्य मे होनी चाहिए जिससे दोनो मण्डलो के अधिवक्ताओ एवं वादकारियो को समान अवसर प्राप्त हो सके।
ज्ञापन देने वालो मे पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा,विधि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल खंतवाल, सचिव अनुज भट्ट, एडवोकेट नीलम रावत, विधि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कण्डवाल, महानगर अध्यक्ष रजनीश रावत, सोहन सिंह, रतन नेगी, हुकुम सिंह, सागर बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष का कोटद्वार के वार्ड नंबर 2 में जबरदस्त विरोध एन एच के बाईपास रोड के विरोध में स्थानीय मातृशक्ति और प्रभावितों द्वारा विरोध
विधानसभा अध्यक्ष को अपनी विधानसभा में पहली बार अपमानित होना पड़ा, स्थानीय जनता ने रितु खंडूड़ी हाय हाय, रितु खंडूड़ी मुर्दाबाद जैसे नारों से सभास्थल किया गुंजायमान।
एन एच बाईपास मार्ग से प्रभावित लोगों में प्रभावितों की बात न सुनने व प्रभावितों की बात शासन तक न पहुंचाने पर भड़का आक्रोश।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जो पूर्व में बाजार से गुजरना था जिसके लिए बाजार से अतिक्रमण हटाया गया, कौडिया से लेकर बेस हास्पीटल तक सड़क के किनारे हरे वृक्षों को नेस्तनाबूद किया, परन्तु कुछ भाजपा समर्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए किसानों, बीपीएल परिवारों और निर्धन लोगों को बलि का बकरा बनाते हुए उनके घरों और उपजाऊ जमीन को उजाड़कर बाईपास एन एच को वार्ड में नंबर दो से प्रस्तावित कर दिया गया है। इसी को लेकर शनिवार को एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी का जनता द्वारा विरोध कर नारेबाजी की गई।