मेनू
News

कोटद्वार अतिक्रमण का फसाना, कहीं खुशी कहीं गम

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार अतिक्रमण का फसाना, कहीं खुशी कहीं गम 

 नगरनिगम और प्रशासन अतिक्रमण हटाने में खानापूर्ति तक सीमित 

 प्रभावशाली और नगरनिगम व प्रशासन के चहेतों पर मेहरबानी 

 मात्र दिखावे के लिए किया जा रहा अतिक्रमण अभियान 

 एकतरफा कार्यवाही से अतिक्रमण कारियों में नाराजगी 

 हाईकोर्ट के निर्देशों की जमकर हो अवहेलना 

 लालबत्ती से लेकर गिवंई सोत तक सिंचाई विभाग की नहर पर हुए अतिक्रमण पर नहीं हो रही कार्यवाही 

झंडा चौक पर अतिक्रमण पर नहीं होती कार्यवाही 

 नगरनिगम, थाना, तहसील सहित सरकारी अतिक्रमण पर नहीं होती कार्यवाही 

 लालबत्ती पर राईका कालेज के आफिस से सटी दीवार पर सरकारी अतिक्रमण कर चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा शौचालय निर्माण 

 झूलाबस्ती पर नगर पालिका के समय से कोर्ट से मुकदमा जीतने पर भी सरकारी जमीन नहीं छुड़ा रहा नगरनिगम 

 सिंबल चौड़ की कैसरीन भूमि को राजनीतिक दबाव के चलते नोटिस देने के वावजूद खाली नहीं करा पा रहा प्रशासन

 और ऐसे कई प्रकरण अतिक्रमण के कोटद्वार में चल रहे हैं जिन्हें नगरनिगम व प्रशासन जानबूझकर टाल रहा है। 

  देखना अब यह है कि अतिक्रमण हटाने में नगरनिगम व प्रशासन कितनी ईमानदारी से काम करता है। 

  

 कोटद्वार।  शनिवार को नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर कोटद्वार में हाइवे पर किये गये अतिक्रमण को लेकर नगर निगम उपजिलाधिकारी तहसीलदार क्षेत्राधिकारी , एडिशनल एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ चार जेसीबी की मशीनों के साथ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने  की कार्यवाही शुरू की गई।  कोटद्वार के व्यापारियों द्वारा नगर निगम कार्यालय मे जाकर विरोध प्रदर्शन किया व नगर नगर आयुक्त का घिराव किया गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगरनिगम व प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है रसेखदारों पर कार्यवाही करने से कतरा रहा केवल गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बना रहा है। 

संबंधित खबरें