मेनू
News

कोटद्वार कांग्रेस का राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने को लेकर सत्याग्रह

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार कांग्रेस का राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने को लेकर सत्याग्रह

कोटद्वार. देश की राजनीति में हो रहे एकतरफा निर्णयों व कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के आनन फानन मे संसद सदस्यता से निलम्बन एवं मोदी सरकार के तानाशाही राजनीति को लेकर रविवार को कोटद्वार कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया।

  नगरनिगम के मालवीय उद्यान मैदान मे कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर रामधुन रघुपति राघव राजाराम गीत के साथ उपवास करते हुए सत्याग्रह शुरू किया । 

   इस अवसर कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये की निन्दा करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है, सारी सरकारी संस्थाओं पर भाजपा सरकार ने कब्जा किया हुआ है जिसका ताजा उदाहरण राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता का निलंबन है।सारे विपक्षी दलों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर डराया धमकाया जा रहा है जिसका डटकर मुकाबला किया जायेगा। सरकार द्वारा देश की सारी सम्पत्तियां उद्योगपति अडानी को गलत तरीके से दे दी गई हैं तथा अब तक के सबसे बडे भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों को परेशान किया जा रहा है. जिसका बिरोध कर सरकार का असली चेहरा जनता के सामने उजागर किया जायेगा।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा, विजयनारायण सिंह ,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शकुन्तला चौहान,बलबीर सिंह रावत, महाबीर सिह रावत,पी0एल0खन्तवाल ,युवा कांग्रेस के रूपेन्दर नेगी,अमित राज सिंह, विनोद नेगी,राजा आर्य, प्रवेश रावत, गुड्डू चौहान, विपिन डोबरियाल, राकेश शर्मा, सुनिल सेमवाल,जितेन्द्र भाटिया,बिनीता भारती,गुरु चौधरी ,जनक भाटिया,सहित बडी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें