उत्तराखंड मे लगातार विद्युत कटौती के बिरोध मे कांग्रेस द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन
कोटद्वार। गर्मियों की शुरुआत में ही उत्तराखंड मे लगातार हो रही विद्युत कटौती के बिरोध मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अविलम्ब निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
गुरूवार को पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा के नेतृत्व मे कांग्रेसजन तहसील पहुचे तथा उन्हौने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति मे तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जिसमे बोर्ड परीक्षाऔ को ध्यान मे रखते हुए विद्युत कटौती बन्द होनी चाहिए। विद्युत कटौती के कारण परीक्षार्थी अपनी परीक्षाऔ की तैयारी ठीक से नही कर पा रहे है।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि नई सरकार के अस्तित्व मे आने के बाद जिस प्रकार विद्युत कटौती की जा रही है उसकी हम निन्दा करते है । चुनाव मे बिजली पानी देने की बात करने वाले अब उतनी सुविधाये भी नही दे पा रहे है जो जनता को पहले मिलती थी।
ज्ञापन देने वालौ मे पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा के अतिरिक्त देवेन्द्र भट्ट, शुभलोक रावत, राकेश शर्मा,उमेश बिष्ट, अतुल नेगी, भारत रावत, महेश नेगी, दिनेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कोटद्वार को केंद्रीय विद्यालय की सौगात, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया स्पीकर को दिया आश्वासन
कोटद्वार 7 अप्रैल| कोटद्वार की जनता को जल्दी ही शिक्षा के क्षेत्र में बडी उपलब्धि मिलने जा रही है । कोटद्वार की जनता की राज्य बनने के बाद से माँग टल्ली आ रही है कि कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय हो। पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने भी इसके लिए प्रयास किया परन्तु वे कोटद्वार की जनता को केन्द्रीय विद्यालय दिलाने में फेर हो गये । वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को दिल्ली प्रवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में वर्षों से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र भी सौंपा, जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मांग को पूरा करने का वादा किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मांग की, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका वादा है कि शीघ्र ही कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मंजूरी दी जाएगी। इस आश्वासन पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।


