मेनू
News

केन्द्र सरकार की ना के बाद राज्य सरकार बनायेगी कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 1971 की विजय की वर्षगांठ

1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर निकाली जा रही है विजय मशाल का स्वागत।

कोटद्वार। गढ़वाल – वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर निकाली जा रही है विजय मशाल का स्वागत पुष्प अर्पित कर वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा किया गया। हरक सिंह रावत ने कहा कि आज हम स्वर्णिम दिवस बना रहे हैं। गढ़वाल राइफल का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है आज हम सैनिकों के गौरवशाली बलिदान को याद कर उनके परिवार का सम्मान कर रहे हैं।

बताते चलें कि  1971 का भारत-पाक युद्ध भारत एवं पाकिस्तान के बीच एक सैन्य संघर्ष था। इसका आरम्भ तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम के चलते 3 दिसंबर, 1971 से दिनांक 16 दिसम्बर, 1971 को हुआ था एवं ढाका समर्पण के साथ समापन हुआ था। लगभग 90 हजार से 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना द्वारा युद्ध बन्दी बनाया गया था। 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना। 16 दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था।1971 का भारत-पाक युद्ध भारत एवं पाकिस्तान के बीच एक सैन्य संघर्ष था।देश के लिए कुर्बानी देने में उत्तराखंड के जांबाज हमेशा आगे रहे हैं। आजादी से पहले से भी उत्तराखंड के वीर सुपूत देश की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उत्तराखंड के 255 जांबाजों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए कुर्बानी दी थी। जबकि देवभूमि के 78 सैनिक इस युद्ध में घायल हुए थे।मातृभूमि के लिए शहादत देने वाले राज्य के 74 जवानों को वीरता पदक भी मिले थे। वर्ष 1971 में हुए युद्ध में दुश्मन सेना को घुटनों पर लाने में उत्तराखंड के वीर जवान ही सबसे आगे रहे।

बालिकाओं को गुड़ चना व लोहे की कढ़ाई  वितरित किए

कोटद्वार।भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे महिला विंग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस के पांच दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय  दिन बेटियों को गुड़ चना व लोहे की कढ़ाई  वितरित की गई ।  रितेश शर्मा सरस्वती विघा मन्दिर इण्टर कालेज मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् की महिला संयोजिका  श्रीमती पूनम नैथानी ने  किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियो में खून की कमी को दूर करने के लिए परिषद् ने पूरे भारत मे  गुड़,  चना,  लोहे की कढ़ाई वितरण करने का अभियान चला रखा है । लोहे की कढ़ाई  मे सब्जी पकाने से आयरन मिलता है परिषद् के अध्यक्ष  गोपाल चन्द्र बंसल ने कहा कि बालिकाओ मे खून की कमी दूर करने के लिए समय समय पर आयरन युक्त आहार  गुड़ चना इत्यादि लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने किया ।

   इस अवसर पर  जे  पी  इण्टर कालेज की 5 बालिकाओ को गुड़ चना व 5 बालिकाओ को लोहे की कढ़ाई दी गई । इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल,  सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल , महिला प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, महिला संयोजिका श्रीमती पूनम नैथानी,  श्रीमती राजकमल माहेश्वरी,  श्रीमती रश्मि त्रिपाठी,  श्रीमती साधना त्रिपाठी, आंकाक्षा बिष्ट , राधेश्याम शर्मा,  कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र जखमोला,  टी○ आर○ पांथरी,  अवधेश अग्रवाल,  विष्णु अग्रवाल, सेवक राम मनुजा,   के सी कुकरेती,   इत्यादि उपस्थित थे ।

कोटद्वार मेडिकल कॉलेज  स्थिती पर प्रेस वार्ता करते वन मंत्री हरक सिंह रावत

केन्द्र सरकार की ना के बाद कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज अब राज्य सरकार बनाएगी

कोटद्वार। राजकीय बेस चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक के कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री ने बताया कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर वह निरंतर कार्य कर रहे है परन्तु केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज हो सकता है। पौड़ी जिले में पहले ही श्रीनगर में एक मेडिकल कॉलेज खुला हुआ है। जिस कारण कोटद्वार विधानसभा में मेडिकल कॉलेज योजना के मानक पूरे नहीं कर पाया। बताया कि प्रदेश सरकार पर वित्तीय भार कम करने के लिए कोटद्वार में ईएसआई से मेडिकल कॉलेज बनाने की कोशिश की थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया। इस ओर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि कोटद्वार में प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगी। क्योकि इससे पूर्व भी राज्य सरकार ने देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर में अपने संसाधनों से मेडिकल कॉलेज बनाये हैं। उन्होंने कहा कि नई गाइड लाइन के अनुसार मेडिकल कॉलेज के लिए 550 बैड की आवश्यकता है, जिसमें से 300 बैड का बेस अस्पताल पहले से तैयार हो चुका है। अब मेडिकल कॉलेज की शुरूआत के लिए 250 बैड की आवश्यकता है। जिसमें एकेडमिक ब्लॉक की प्रथम वर्ष में बैड से शुरूआत हो सकती है। उन्होने कहा कि मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही पदो पर सृजन किया जायेगा, साथ ही प्रधानाचार्य की तैनाती भी की जायेगी। इस मौके पर बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीपी नैथानी, कमलेश कोटनाला, विकास माहेश्वरी, पंकज भाटिया, पूनम खंतवाल आदि मौजूद थे।

 कोटद्वार में केवल राजनीति कर रहे क्षेत्रीय विधायक, अधर में लटका कोटद्वार का विकास-पूर्व मंत्री नेगी

कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी कोटद्वार के विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के नेतृत्व मे आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का भी संकल्प लिया।

गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण करते हुए महिलाओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताते हुए कहा कि विगत चार सालों में उनके क्षेत्रों में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती अंजली देवी, निर्मला रावत, मानसी, शकुंतला देवी, संदीप कुमार, देवकी देवी, रोशनी कुकरेती, कविता मलासी, देवेश्वरी नेगी, पूजा भारद्वाज, ममता रतूडी, लक्ष्मी बिष्ट, उषा घिल्डियाल, अजय बिष्ट, दीपक बुडाकोटी शामिल हुए। मातृ शक्ति को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से कोटद्वार विधानसभा में कई ऐतिहासिक विकास कार्यो को अंजाम दिया गया था, तथा कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर धन स्वीकृत करवाते हुए निर्माण कार्य करवाया जा रहा था, लेकिन प्रदेश में भापजा की सरकार के सत्ता में आते ही स्थानीय विधायक के नक्कारेपन के चलते समस्त विकास कार्यो को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आते ही कोटद्वार में रूके हुए विकास कार्यो को पूरा किया जायेगा, तथा नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पर उपलब्ध करवाये जायेगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुतंला चौहान, मीना बटुवाण, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति सिंह, विनीता भारती, सुनीता बिष्ट, वीडी नवानी, राजेन्द्र गुसाई, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, रजनीश उप्पल, राधेलाल भाटिया, विजय माहेश्वरी, विजय नारायण सिंह, जितेन्द्र भाटिया, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें