संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
कोटद्वार । कोराना महामारी में सबसे आगे फ्ररंटलाइन कर्ममचारी के रूप में काम करने वाले मेडिकल स्टाफ की भूमिका कोई नहीं नकार सकता, वाह रे लोकतंत्र के प्ररहरियो अपने निजी स्वार्थ के लिए आपने इन्हें भी नहीं बख्शा। अपनी जान की बाजी लगा कर इस महामारी के दौर में भी रात दिन एक करके लोगों का जीवन बचाने में जुटे हैं। लोकतंत्र के प्ररहरियो की करतूत के कारण कई कर्मचारी जीवन बचाने वाली सेवा भी मजदूर बन कर कर रहे हैं। इसी अनदेखी के चलते स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर आधे दिन कार्य किया। शुक्रवार को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर आधा दिन का कार्यबहिष्कार किया गया साथ ही अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वागेश काला को भी ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर कर्मचारियों कहा कि कोविड 19 के अंतर्गत सभी कार्य एनएचएम संविदा कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कर रहे हैं। संविदा कर्मचारी वर्ष 2016 से निरंतर मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। फिर भी मांगों को पूर्ण नहीं किया जा रहा है। बताया कि नौ सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारी 18 मई से 31 मई तक अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांधकर आधे दिन कार्य करेंगे, एवं 1 जून से समस्त कर्मी होम आईशोलेट हो जाएंगे । एनएचएम संविदा कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया किए जाने, घोषित 25 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय से कर्मचारियों को लाभांवित कराने, वर्ष 2019 से एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए बंद स्थानांतण नीति को पुन: लागू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर राहुल नेगी, अरविन्द सिंह, तनज मैठाणी, सुभाष बहुगुणा, उर्मिला तड़ियाल, परवीन पोखरियाल, अजीत रावत, प्रियंका भटिया, रुचिता, रोहित, कपिल, रणजीत कोर, ऐनी भण्डारी उपस्थित रहे ।
पुलिस कप्तान पौड़ी ने मिशन हौसला में सहयोग करने पर नन्हे बालको को किया सम्मानित
कम्यूनिटी बास्केट में अपनी जेब खर्च की बचत की गुल्लक से मदद पहुंचाई
कोटद्वार। पुलिस विभाग का मिशन हौशला अब बच्चों को भी प्रेरित करने लगा है। छोटे छोटे बच्चे जब पुलिस कर्मियों द्वारा निर्धन, जरूरतमंदों, बुजुर्ग लोगों को मदद करते देख और सुन रहे हैं तो उन्हें भी इससे प्रेरणा मिल रही है। पुलिस का नया रूप बच्चों को भी अच्छा लगने लगा है। इससे प्रभावित होकर कुछ बच्चे भी अपने अविभावकों की मदद से पुलिस की नेक मुहिम में शामिल हुए हैं। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा “मिशन हौसला” मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत पुलिस द्वारा असहाय/जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है मिशन हौसला के तहत पौड़ी पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक थाने में “कम्यूनिटी बास्केट” बनाया गया है। जिसमे थाना क्षेत्र के स्थानीय नागरिको द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियो के लिये राशन, सब्जी, दवाई व मेडिकल उपकरण दिये जा रहे है। ऐसे ही पौड़ी जिले के दो बच्चों ने अपनी गुल्लक की बचत कम्यूनिटी बास्केट में सौंपकर मिशाल पेश की है। आरव गैरोला उम्र 07 वर्ष व अर्नव गैरोला उम्र- 05 वर्ष ने कोतवाली पौड़ी में बने कम्यूनिटी बास्केट में 10 राशन किट देकर अपना योगदान दिया। उक्त कार्य हेतु पुलिस कप्तान के द्वारा इनकी प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी! वही पुलिस कप्तान ने आम जन से कोविड गाइडलाइन ओर कोविड कर्फ्यू का पूर्ण पालन करने की भी अपील की है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा कोटद्वार की टीम ने कोटद्वार तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी कोटद्वार को सौपी मदद सामग्री
कोटद्वार।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा द्वारा उत्तराखंड में कोविड19 विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवाकार्यक्रम 31 मई 2021 तक चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे आज 28 मई को कोटद्वार में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा कोटद्वार के संरक्षण नरेश सिंह और इकाई अध्यक्ष डॉ योगेश रूवाली आज मोर्चे की पूरी टीम के साथ कोटद्वार तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी कोटद्वार को कोविड रोकथाम सामग्री उपलब्ध करवाई तथा समस्त ड्यूटी कर रहे शिक्षक साथियों, पुलिस कर्मियों, फ्रण्टलाइन कार्मिकों को एनoओoपी0आरoयूoएफo टीम द्वारा जूस व फल उपलब्ध करवाए गए साथ ही जरूरतमंदों को दवा, राशन हेतु भी सहायता का बीड़ा उठाया है।
मोर्चे के संरक्षक सरदार नरेश सिंह ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे एनoओoपी0आरoयूoएफo अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी। कोटद्वार इकाई अध्यक्ष डॉ योगेश रूवाली ने कहा की मोर्चे की भले ही सरकार के लिए जो भी रणनीति रहे किन्तु संकट की घड़ी में वो हमेशा मानवता के मूल्यों को बनाये रखेगी। महासचिव सोहन सिंह ने कहा इकाई कोटद्वार के एनo ओo पी0 आरoयूoएफo टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाये रखने के लिए दृढ़संकल्पित है।साथ मे कुमाऊं मंडल संरक्षक श्री घिल्डियाल, कोटद्वार सचिव श्री पुष्कर सुपचीयल, राकेश नेगी आदि उपस्थित थे।



