डाईबीटिज दिवस पर लायंस क्लब कोटद्वार ने लगाया स्वास्थ्य कैंप
पुलिस और तहसील कर्मियों का किया परीक्षण
स्वास्थ्य कैंप में 115 लोगों का हुवा परिक्षण
कोटद्वार। लायंस क्लब कोटद्वार 148414, डिस्ट्रिक्ट नं. 321C1 द्वारा कोटद्वार में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जिसमें पुलिसकर्मियों और तहसील कर्मियों का बीपी, शुगर और बीएमआई का निःशुल्क परीक्षण किया गया। परीक्षण में डा. खट्टर द्वारा बीपी, शुगर और बीएमआई की कमियों से होने वाली बीमारियों की जानकारी और इन बीमारियों में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी दी। डा. आशीष अग्रवाल,डा. राज विज डा. रोबिन द्वारा स्वास्थ्य कैंप में आए लोगों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा शिप्रा श्रीवास्तव, सचिव रोहित बत्रा,राजीव नेगी, हुकुम सिंह नेगी, राजेश फूल, हितेश गोयल,अमित जैन, अवधेश चमोली ने स्वास्थ्य कैंप में अपना सहयोग और स्वास्थ्य कैंप में पोजिटिव आने वाले कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ उन्हें सावधानी बरतने की अपील भी की।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित एकल गान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार इकाई द्वारा तीन वर्गों में आयोजित एकल गान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता में दो स्कूली वर्ग कक्षा 6-8 तक व कक्षा 9-12 तथा तृतीय वर्ग परिषद के सदस्यों का था। प्रतियोगिता में कोटद्वार वह आस-पास के 15 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मीनाक्षी शर्मा व चंद्र मोहन रावत थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जूनियर वर्ग में कु. आफिया कक्षा 7, सीनियर वर्ग में आशीष कुमार कक्षा 12, व परिषद वर्ग में सीमा उपाध्याय ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले गायकों को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिषद के कोटद्वार इकाई के अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी ने सभी स्थान पाने वाले विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल बंसल ने किया।इस मौके पर विजय जैन और सुभाष नैथानी ने सहयोग दिया।
श्रीभागवत महापुराण कथा का आयोजन
कोटद्वार के पदमपुर मोटाढांग, वार्ड नंबर 31 में सोमवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीभागवत महापुराण कथा की शुरुआत हो गई। श्रीभागवत कथा का आयोजन रमेशचन्द्र कोठारी द्वारा अपनी स्व. पत्नी सत्यभामा देवी कोठारी, माता स्व.गोदाम्बरी, पिता स्वर्गीय देवीप्रसाद कोठारी एवं अपने अनुज, भाभी, सास-ससुर की पुण्यतिथि के अवसर 15 से 23 नवंबर तक श्रीभागवत कथा का कार्यक्रम आयोजित किया है। कोठारी परिवार की ओर से सभी भक्तिभाव रखने वाले भक्तों से कथा का श्रवणकर धर्म लाभ व ईश्वर का आशीर्वाद लेने का अनुरोध किया है।
जिला कबड्डी फेडरेशन सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन
जिला कबड्डी फेडरेशन द्वारा कबड्डी प्रेमियों और विद्यालयों को फेडरेशन के सचिव विवेकानंद द्वारा सूचना दी गई है कि कोटद्वार शहर के स्काँलर्स एकेडमी कोटद्वार के मैदान में सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन जिला कबड्डी फेडरेशन के तत्वाधान में होना निश्चित हुआ है। जिसमें बालक एवं बालिकाओं की उम्र 01.01.2006 के बाद होनी चाहिए और वजन बालक एवं बालिकाओं का 55 किलो होना आवश्यक है प्रतियोगिता दिनांक 20 एवं 21 नवम्बर को होनी सुनिश्चित हुई है। खिलाड़ी अपने साथ अपना ओरिजनल आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कसीट, एक फोटो, प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर अवश्य लायेंगें। बिना प्रमाण पत्रो के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। प्रत्येक प्रति भागी टीम को प्रवेश शुल्क एक हजार रूपए जमा करने होंगे। एक टीम में सिर्फ 10 खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकते। समस्त प्रतियोगिता मैट पर होगी इसलिए खिलाड़ी मैट शूज साथ में लायें।
