रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
पौड़ी जिले में शिक्षक पुरस्कार के लिए 22 शिक्षकों का चयन
कोटद्वार के नफीस अहमद और बबीता ध्यानी हुए चयनित
पौड़ी/कोटद्वार। शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान और विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड में दिए जाने शिक्षक सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। पौड़ी जिले से शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 22 शिक्षकों का चयन हुआ है। पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर निगम से राजकीय जूनियर हाईस्कूल बालक नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापक नफीस अहमद और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता बबीता ध्यानी शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। सभी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को 5 सितंबर अध्यापक दिवस पर पर पुरूस्कृत किया जाएगा।
