मेनू
News

खबर उत्तराखंड से देशभर तक

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   खबर उत्तराखंड से देशभर तक

  लोक संवाद टुडे/13 सितंबर 22

  1. ज्ञानवापी मंदिर मस्जिद मामले में जिला कोर्ट ने हिन्दू पक्ष में दिया निर्णय, मुस्लिम पक्ष निर्णय से असहमत। सुप्रीम कोर्ट में जाने का लिया निर्णय।

2. उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर में झोलाछाप डाक्टरों सहित अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों पर कार्यवाही। 41 अस्पताल किए सीज, 33 नर्सिंग होमो को भेजा नोटिस।

3. गुजरके अहमदाबाद में आटो में सवार होकर आटो ड्राइवर के घर डिनर पर जा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अहमदाबाद पुलिस ने रोका। पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा प्रोटोकॉल का बताया कारण।

4. उत्तर प्रदेश के अमेठी में चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण कर मदरसा निर्माण को बुलडोजर से ढहाया।

5. सिकन्द्राबाद में चार मंजिला इमारत में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर शोरूम में आग लगने से 8 लोगों की मौत,12 घायल। सरकार ने मृतकों को 2-2 लाख  रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

6. राजस्थान कांग्रेस में गहलौत के मंत्रियों की सभा में आशीष चानना की सभा में सचिन समर्थकों ने मंत्रियों पर फेंके जूते चप्पल,हुवा हंगामा।

7. उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तरह 103 मदरसों का होगा सर्वे। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी जानकारी।

8. सुप्रीम कोर्ट का मथुरा पुलिस को तकडा हंटर। मथुरा पुलिस के 35 पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश।एक व्यक्ति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट पर कार्यवाही करने का है आरोप।

9. उत्तराखंड सरकार का निर्णय, महिला आरक्षण पर अध्यादेश लाएगी सरकार। ड्राफ्ट तैयार। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार।

10.बंगाल में बीजेपी का नबन्ना मार्च। पुलिस के साथ हुई झड़प।

11. गाजियाबाद में बीजेपी नेता सहित डाक्टर को सर तन से जुदा करने की धमकी। हिन्दू संगठनों का समर्थन करने पर मिली धमकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें