चोर माल साफ करते रहे, पुलिस नींद लेती रही
लाखों की ज्वैलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों चोरों,उठाईगिरों का राज चल रहा लगता है। लगातार हो रही चोरियों से चोरों के हौसले बुलंद लगते हैं। चोरों के बुलंद हौसलों के पीछे पुलिस की सुबह-शाम हेलमेट और मास्क न पहनने वालों के चालान काटने की जी-तोड़ मेहनत के बाद आई थकान का फायदा चोर खूब उठा रहे हैं। जिसका नतीजा यह निकला कि चोर तो माल पर हाथ साफ करते रहे और पुलिस थकान के कारण नींद लेती रही। पुलिस की इसी कार्यशैली का चोरों ने फिर फायदा उठाते हुए लाखों की चोरी कर उठाया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 ब्रह्मपुरी में पुलिस की निगरानी करने वाले चोरों ने देर रात एक घर पर सेंधमारी कर लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर अपनी काबिलियत पुलिस को दिखाई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का मौका मुवायना कर मकान स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर 24 सुनील जुयाल अपने परिवार के साथ कुछ दिन पूर्व गांव आमसौड़ गया था, पड़ोस में एक महिला को घर की साफ सफाई के लिए चाबी दी थी, उसने आज सुबह फोन कर बताया कि घर में ताला टूटे हुए, रविवार को जब सुबह घर पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ, लॉकर टूटा हुआ था लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये गायब है।कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर उसके लॉकर से तीन मंगल सूत्र, कान के कुंडल, टॉप्स, अंगूठी पाजेब सहित कुछ नकदी पर हाथ साफ किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मकान स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ में जुटी।
कांग्रेस में पूनम राणा को मिली प्रदेश सचिव जिम्मेदारी ।
कोटद्वार : छात्र राजनीति से सक्रिय भूमिका निभाने वाली नेत्री पूनम राणा को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पूनम राणा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना रावत,एवम महेश जोशी समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार किया ।
कांग्रेस नेता महेश जोशी एवम महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत एवम विमलेश नेगी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूनम ऊर्जावान नेत्री है उसके प्रदेश सचिव नियुक्त होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी । पूनम राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी कर रही ही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है । राज्य निर्माण की मूल धारणा रोजगार पलायन एवम शिक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार की नीति एवम नीयत पर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जायेगा नशा मुक्ति दिवस के पर छात्रों के लिए चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित
लैंसडाउन।कोतवाली लैंसडाउन एवं अभ्युदय परिवार लैंसडाउन के द्वारा नशा मुक्ति सप्ताह के अवसर पर चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। अभ्युदय परिवार और कोतवाली लैंसडाउन के आयोजकों ने चित्रकला में रूचि रखने वाले छात्रों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संस्था ने दिये गए सम्पर्क सूत्रों पर सम्पर्क कर प्रतियोगिता में दिनांक 29 जून तक रजिस्ट्रेशन करने को कहा है।

जून को प्रातः 10 से 12 के बीच ऑनलाइन माध्यम से कराई जायेगी। सभी प्रतिभागियों को चित्रकला का विषय 29 जून को ही व्हाट्सअप के माध्यम से दिया जाएगा। अतः जल्द से अपना रजिस्ट्रेशन कराए, धन्यवाद।
महिला उपनिरीक्षक रचना रानी, अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा, सहसंयोजक प्रशान्त थापा।