उत्तराखंड में अजब-गजब है हालचाल, उद्यान विभाग के बाद अब कृषि विभाग में घोटाला
मंत्री और मंत्रालय की चुप्पी,बार बार किसानों के पेट पर लात
क्या उत्राखंड में किसानों के पेट पर लात मारकर होगी आय दोगुनी….?
प्रधानमंत्री की किसान हित योजना को नहीं बक्शा कृषि और उद्यान विभाग के दागियों ने
मृतक किसानों के कफन को भी डकारने में नहीं चूके भ्रष्टाचारी….!
कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि विभागीय मंत्री गणेश जोशी की विधानसभा में इस बड़े कारनामों को अंजाम दिया गया है, और यह बिना मंत्री के संरक्षण या सांठ-गांठ के संभव नहीं है। मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसानों के अधिकारों पर डाका डाला गया है। उन्होंने कहा कि 2022-23 के वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म होने से पहले 28 मार्च 2023 को एक ही मोहर और एक ही दिन 200 खाते में डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की जांच की जाए और सच्चाई जनता के सामने रखी जाए। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि यह केवल एक ब्लॉक का मामला है लेकिन इस तरह के समाचार प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों से भी आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि यह पूरा घोटाला खुलता है तो हजारों करोड़ का भी हो सकता है।