मेनू
News

25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था के दौरान अवैध शराब के साथ लेखराम पुत्र भोपाल सिंह निवासी खूनीबढ थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को 1200 पव्वे (25 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ जीवानन्दपुर तिराहा निकट जूनियर हाईस्कूल कोटद्वार से Hyundi i20 वाहन संख्या UK 08S 3839  में  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 338/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक शंदीप शर्मा के नेतृत्व में  उपनिरीक्षक विकसित पंवार कान्स. अनिल कान्स. चरण,कान्स. सुधांशु चौधरी आदि मौजूद थे।




 कांग्रेसियों ने  प्रदेश  सरकार का पुतला दहन किया

कोटद्वार।कोटद्वार के मेडिकल कॉलेज की 192 बीघा भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर के सामने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाएं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मेडिकल कॉलेज में हो रहे खनन की जांच की मांग की, तो वही मेडिकल कॉलेज के नाम पर 20 करोड़ रुपये एक ठेकेदार को दिए जाने को लेकर भी जांच की मांग की।कलालघाटी के मानपुर स्थित मालन नदी के तट पर कांग्रेस शासनकाल में मेडिकल कॉलेज के लिये 192 भूमि स्वीकृत हुई थी जिस पर कांग्रेश शासन काल में चारदीवारी का कार्य भी पूरा हो गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद मेडिकल कॉलेज का कार्य बंद हो गया, जिसका फायदा उठाते ही खनन माफियाओं ने मेडिकल कॉलेज की भूमि पर खनन करना शुरू कर दिया, कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों की शिकायत को अनसुनी कर दिया, नतीजन  मेडिकल कॉलेज की भूमि पर हुई चारदीवारी अब  ढहने की कगार पर हो गई है। इस मौके पर चंद्रमोहन खर्कवाल संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।



 गुरुवार की भर्ती  रैली में  382 युवाओं ने पार की पहली बाधा

कोटद्वार। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में  बृहस्पतिवार को जनपद देहरादून के हरिद्वार, लक्सर,  हरिद्वार तहसील के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग करते हुए अपनी किस्मत आजमाई।कौडिया स्थित गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित भर्ती रैली के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद देहरादून, हरीद्वार, लक्सर के तहसील के 2432  युवाओं ने भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था।  बृहस्पतिवार को होने वाली भर्ती रैली में  3455युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 382 युवाओं ने ही सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें