मेनू
News

रॉयल बटालियन के गौरव सेनानियों ने मनाया बटालियन का 109वां स्थापना दिवस

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

रॉयल बटालियन के गौरव सेनानियों ने मनाया बटालियन का 109वां स्थापना दिवस 

 भारतीय सेना की बहादुरी और वीरता की मिशाल पूरे विश्व में विशेष पहचान बनाए हुए है। सेना की विभिन्न रेजीमेंट,राईफल्स व यूनिटें अपनी बहादुरी, शौर्यता और बलिदान के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में से एक भारतीय सेना को सम्मान दिलाने वाली सेना की रायल बटालियन के गौरव सेनानियों ने बटालियन का 109वां स्थापना दिवस 20अगस्त को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बटालियन के शहीद जवानों के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए उन्हें माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में गौरव सेनानियों के साथ सेवारत सेनानियों ने भी  बटालियन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कि इस दौरान बटालियन के वयोवृद्ध गौरव सेनानी आलम सिंह नेगी शामिल हुए संगठन के संयोजक ऑर्डिनरी कैप्टन उम्मेद सिंह नेगी ने बटालियन के शौर्य और पराकर्म के बारे में बताया इस मौके पर हिम्मत सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, ज्ञान सिंह, प्रमोद काला, उदय सिंह, शेखर चन्द, सुदर्शन ,सुनील सिंह, योगेश,सोबन,रामचंद्र , नरेंद्र, यशवंत, भगत,और मानसिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
जाखणीखाल के कठुडबड़ा गांव में आयोजित की रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी पौड़ी 

पौड़ी/कठुड़बडा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जनपद पौड़ी के यमकेश्वर की तहसील जाखणीखाल में स्थित कठुड़बड़ा गांव में रात्रि चौपाल आयोजित करते हुए लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर सुना तथा मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए।
लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष दिव्यांग, वृद्धावस्था और अन्य पेंशन संबंधित प्रकरण को संज्ञान में लाया। जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को आवाश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान समय में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ग्रैंडखाल में जो भूगोल के टीचर तैनात थे वे अभी देहरादून में अटैच हैं जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में भूगोल के अध्यापक की उपस्थित सुनिश्चित करें। 

लोगों ने जिलाधिकारी से गैंडखाल और आसपास के क्षेत्र में सड़क से स्लिप (मलवा) हटाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क और संपर्क मार्गो से स्लिप हटाना सुनिश्चित करें।
स्थानीय लोगों ने कठुड़बड़ा में ग्राम पंचायत निर्माण हेतु भूमि आवंटित करने और पंचायत भवन निर्माण की मांग रखी; जिस पर जिला अधिकारी ने जिला पंचायतराजअधिकारी को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि आवंटन करवाएं तथा पंचायती भवन निर्माण से संबंधित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। 
रात्रि चौपाल में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी एस बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, एस डी ओ रवि अरोड़ा, एसीएमओ पौड़ी डॉ. राजीव कुमार, ए बी डी ओ राजीव ध्यानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक रात्रि चौपाल में उपस्थित थे।

संबंधित खबरें