मेनू
News

धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0 के तहत पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सेवानिवृत्त गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पौड़ी जिले के पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत भ्रष्टाचार में गिरफ्तार

धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0 के तहत हुई गिरफ्तारी

 पौड़ी। पिछले वर्ष  07.12.2022 को  आशुतोष नेगी, निवासी पौड़ी गढवाल द्वारा कोतवाली पौड़ी में मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अवैध रूप में नियुक्ति करवाने व अर्द्ध शासकीय विद्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियों के अनुमोदन करने हेतु रुपयों की मांग करने के खिलाफ मु0अ0स0- 47/2022, धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0 बनाम मदन सिंह रावत आदि पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

  गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत शिक्षा निदेशालय देहरादून से 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए। रावत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस में पूर्व में भारी राजनीतिक दबाव था जिसके चलते भ्रष्टाचार में संलिप्तता प्रमाणित होने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लेकिन हाईकोर्ट के सख्त रवैए व आशुतोष नेगी के लगातार संघर्ष के चलते एक भ्रष्ट अधिकारी को उसकी पद की गरिमा का दुरूपयोग करने का परिणाम भुगतना पड़ ही गया। 

भ्रष्टाचार में गिरफ्तार  मदन सिंह (उम्र 60 वर्ष) को दिनांक 01.11.2023 को पुलिस ने बिन्दाल पुल,देहरादून के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0स0- 47/2022, धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1)(डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0

नाम पता अभियुक्तः-

मदन सिंह रावत (उम्र 60 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री इन्द्र सिंह रावत, निवासी-खेल इन्कलेव बालावाला, थाना-रायपुर, जिला देहरादून 

  कोटद्वार में छात्र संघ चुनाव का समर शुक्रवार से 

 डा. पी. डी. बर्थवाल रा. महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनावों का समर कल शुक्रवार से शुरू होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या जानकी पवार ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्र संघ प्रतयाशी शुक्रवार 3 नवम्बर से नामांकन पत्र फार्म विद्यालय से क्रय कर  सकते हैं। 

 4 नवम्बर शनिवार को नामांकन होगा 5 नवम्बर को जांच कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची की जाएगी। 7 नवम्बर को मतदान के साथ मतदान का परिणाम व शपथग्रहण समारोह भी सम्पन्न होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें